आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

17 नवंबर 2026

अल्हम्दु लिल्लाह टोंक की ख़्वातीन का समाज की तालीम तहज़ीब और अवामी ख़िदमात में बड़ा अहम किरदार रहा है। टोंक में कई मसाजिद हवेलियां इन ही के नाम से मंसूब है वहीँ बेगमात की अरब में बनाई हुई रुबातें पूरी दुनिया के हाजी साहेबान को बे इंतहा सहूलत और माली फायदा पहुंचा रही हैं,

 

अल्हम्दु लिल्लाह टोंक की ख़्वातीन का समाज की तालीम तहज़ीब और अवामी ख़िदमात में बड़ा अहम किरदार रहा है। टोंक में कई मसाजिद हवेलियां इन ही के नाम से मंसूब है वहीँ बेगमात की अरब में बनाई हुई रुबातें पूरी दुनिया के हाजी साहेबान को बे इंतहा सहूलत और माली फायदा पहुंचा रही हैं,टोंक में भी बहुत बड़ी तादाद में मकान दुकान हवेलियां टोंक की ख़्वातीन की वक़्फ़ की हुई हैं ।टोंक की ख़्वातीन के बनाए हुए कदीमी मदरसे और स्कूल की तालीम और तरबियत का असर आज भी यहां की बुजुर्ग और नौजवान ख़्वातीन की तहजीब और ज़बान में झलकता है इसी लिए पूरे हिंदुस्तान में टोंक की बच्चियों को इज़्ज़त और एहतराम की नज़र से देखा जाता है।
हमारी ख्वातीन के सलीक़े और हुनरमंदी की भी दुनिया कायल रही है,इन के बनाए हुए मुख्तलिफ खाने सिले हुए शाही कपड़ों और नए नए डिजाइन की कशीदाकारी आरी तारी और कुरुशीए के काम की आज भी बहुत डिमाण्ड मौजूद है मेहंदी ,चूड़ी,मेकअप और ज़ेवरात भी पूरी दुनिया में मशहूर रहे हैं।
अल्हम्दु लिल्लाह आज की टोंक की ख़्वातीन भी अपनी ज़ुबाँ की शीरीनी तालीम तरबियत और हुनरमंदी से रोशन मुस्तकबिल की तरफ इशारा कर रही हैं ज़रूरत इस बात की है कि हम टोंक की ख्वातीन को बेहतरीन तालीम और हुनरमंदी के मौक़े फ़राहम कराएं और अच्छी तरबियत के जरिए हमारी तहज़ीब को परवान चढ़ाने की कोशिश करें तो इंशा अल्लाह हमारी बच्चियों का मुस्तक़बिल रोशन होगा
हम लोगों ने अल्हम्दु लिल्लाह मुहिम फाउंडेशन टोंक के जरिए बच्चियों के लिए मखसूस कंप्यूटर बेसिक कोर्स ग्राफिक डिज़ाइन डिजिटल मार्केटिंग बोर्ड एग्जाम की कोचिंग कॉम्पटेटिव एग्जाम की कोचिंग 30सीट की बच्चियों के लिए मखसूस एयर कंडीशन लाइब्रेरी 15 सिलाई मशीनों का सिलाई सेंटर 100से ज़्यादा औरतों को सिलाई की ट्रेनिंग 25 औरतों को रोज़गार दिलाने का काम किया है ।
आगे इंशा अल्लाह मुख्तलिफ कंप्यूटर कोर्सेज और इ कॉमर्स की ट्रेनिंग दे कर बच्चियों को हुनर और रोज़गार से जोड़ने का इरादा है।
साथ ही टोंक के ट्रेडिशनल और एथनिक वियर की सिलाई सिखा कर पूरे मुल्क में और मुल्क के बाहर भी टोंक की ख़्वातीन के तैयार किए हुए प्रोडक्ट की मार्केटिंग का इरादा है।
उम्मीद है इंशा अल्लाह इन सभी कामों मे टोंक की ख्वातीन बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी,और हर तरह से एक दूसरे की मदद फरमाएंगी।
आप से गुज़ारिश है कि आप ज़्यादा से ज़्यादा बच्चियों को मुहिम के कोर्सेज से जोड़ने की कोशिश करें साथ ही सिलाई बुनाई कढ़ाई या और किसी हुनर में महारत रखने वाली ख्वातीन भी हम से मिलकर अपने हुनर को रोज़गार का ज़रिया बनाएं और दूसरी ख़्वातीन को सीखने के हमारे मक़सद में मदद फरमाएं।
इंशा अल्लाह आप के बनाए हुए प्रोडक्ट (सामान) की मार्केटिंग मुहिम टीम के जरिए की जाएगी

न तुम लोग मेरे क़रीब ही चढ़ने पाओगे वह लोग कहने लगे हम उसके वालिद से उसके बारे में जाते ही दरख़्वास्त करेंगे

 न तुम लोग मेरे क़रीब ही चढ़ने पाओगे वह लोग कहने लगे हम उसके वालिद से उसके बारे में जाते ही दरख़्वास्त करेंगे (61)
और हम ज़रुर इस काम को पूरा करेंगें और यूसुफ ने अपने मुलाजि़मों (नौकरों) को हुक्म दिया कि उनकी (जमा) पूंजी उनके बोरो में (चूपके से) रख दो ताकि जब ये लोग अपने एहलो (अयाल) के पास लौट कर जाएं तो अपनी पूंजी को पहचान ले (62)
(और इस लालच में) शायद फिर पलट के आयें ग़रज़ जब ये लोग अपने वालिद के पास पलट के आए तो सब ने मिलकर अज्र की ऐ अब्बा हमें (आइन्दा) गल्ले मिलने की मुमानिअत (मना) कर दी गई है तो आप हमारे साथ हमारे भाई (बिन यामीन) को भेज दीजिए (63)
ताकि हम (फिर) गल्ला लाए और हम उसकी पूरी हिफाज़त करेगें याक़ूब ने कहा मै उसके बारे में तुम्हारा ऐतबार नहीं करता मगर वैसा ही जैसा कि उससे पहले उसके मांजाए (भाई) के बारे में किया था तो ख़ुद उसका सबसे बेहतर हिफाज़त करने वाला है और वही सब से ज़्यादा रहम करने वाला है (64)
और जब उन लोगों ने अपने अपने असबाब खोले तो अपनी अपनी पूंजी को देखा कि (वैसे ही) वापस कर दी गई है तो (अपने बाप से) कहने लगे ऐ अब्बा हमें (और) क्या चाहिए (देखिए) यह हमारी जमा पूंजी हमें वापस दे दी गयी है और (ग़ल्ला मुफ्त मिला अब इब्ने यामीन को जाने दीजिए तो) हम अपने एहलो अयाल के वास्ते ग़ल्ला लादें और अपने भाई की पूरी हिफाज़त करेगें और एक बार शतर ग़ल्ला और बढ़वा लायंगे (65)
ये जो अबकी दफा लाए थे थोड़ा सा ग़ल्ला है याकूब ने कहा जब तक तुम लोग मेरे सामने खुदा से एहद न कर लोगे कि तुम उसको ज़रुर मुझ तक (सही व सालिम) ले आओगे मगर हाँ जब तुम खुद घिर जाओ तो मजबूरी है वरना मै तुम्हारे साथ हरगिज़ उसको न भेजूंगा फिर जब उन लोगों ने उनके सामने एहद कर लिया तो याक़ूब ने कहा कि हम लोग जो कह रहे हैं ख़ुदा उसका ज़ामिन है (66)
और याक़ूब ने (नसीहतन चलते वक़्त बेटो से) कहा ऐ फरज़न्दों (देखो ख़बरदार) सब के सब एक ही दरवाजे़ से न दाखि़ल होना (कि कहीं नज़र न लग जाए) और मुताफरिक़ (अलग अलग) दरवाज़ों से दाखि़ल होना और मै तुमसे (उस बात को जो) ख़ुदा की तरफ से (आए) कुछ टाल भी नहीं सकता हुक्म तो (और असली) ख़ुदा ही के वास्ते है मैने उसी पर भरोसा किया है और भरोसा करने वालों को उसी पर भरोसा करना चाहिए (67)
और जब ये सब भाई जिस तरह उनके वालिद ने हुक्म दिया था उसी तरह (मिस्र में) दाखि़ल हुए मगर जो हुक्म ख़ुदा की तरफ से आने को था उसे याक़ूब कुछ भी टाल नहीं सकते थे मगर (हाँ) याक़ूब के दिल में एक तमन्ना थी जिसे उन्होंने भी यूं पूरा कर लिया क्योंकि इसमे तो शक नहीं कि उसे चूंकि हमने तालीम दी थी साहिबे इल्म ज़रुर था मगर बहुतेरे लोग (उससे भी) वाकि़फ नहीं (68)
और जब ये लोग यूसुफ के पास पहुँचे तो यूसुफ ने अपने हक़ीक़ी (सगे) भाई को अपने पास (बग़ल में) जगह दी और (चुपके से) उस (इब्ने यामीन) से कह दिया कि मै तुम्हारा भाई (यूसुफ) हूँ तो जो कुछ (बदसुलूकियाँ) ये लोग तुम्हारे साथ करते रहे हैं उसका रंज न करो (69)
फिर जब यूसुफ ने उन का साज़ो सामान सफर ग़ल्ला (वग़ैरह) दुरुस्त करा दिया तो अपने भाई के असबाब में पानी पीने का कटोरा (यूसुफ के इशारे) से रखवा दिया फिर एक मुनादी ललकार के बोला कि ऐ क़ाफि़ले वालों (हो न हो) यक़ीनन तुम्ही लोग ज़रुर चोर हो (70)

16 नवंबर 2026

कोटा छत्रविलास तालाब जिसे सरोवर भी कहते हैं , उस सरोवर के सामंने ही स्थित सरोवर टाकीज़ ,, जहां से कोटा के कर्मकारों , श्रमिकों , मज़दूरों , किसानों के लिए कॉमरेड्गिरि के संरक्षण की व्यवस्थाओं के साथ नेतृत्व होता रहा

कोटा छत्रविलास तालाब जिसे सरोवर भी कहते हैं , उस सरोवर के सामंने ही स्थित सरोवर टाकीज़ ,, जहां से कोटा के कर्मकारों , श्रमिकों , मज़दूरों , किसानों के लिए कॉमरेड्गिरि के संरक्षण की व्यवस्थाओं के साथ नेतृत्व होता रहा ,, उस सरोवर टाकीज़ पर कई दशकों तक पुलिस , प्रशासन , और फिल्म दर्शकों के बीच अनुशासन ,बेहतर प्रबंधन , अपनी रुआबदार मूंछे , विनम्र लहजे , कभी नरम , कभी गर्म होकर व्यवस्थाएं सभालते रहे भाई कॉमरेड दिलीप शर्मा , शहर में वर्तमान मुर्दा हालातों से खफा भी है , और वर्तमान हालातों में शोषण , उत्पीड़न मामलों में नेतृत्व के अभाव के चलते फिर से , इनकी मदद के लिए कॉमरेड गिरी में जान फूंकने के प्रयासों की तरफ बढ़ भी रहे हैं ,, जी हाँ दोस्तों कोटा में मज़दूर , किसान , श्रमिक , दुकानों पर काम करने वाले देहाड़ी मज़दूर ,, बैंकिंग कर्मचारी ,,इंश्योरेंस कंपनियों के कर्मचारी , सरकारी कर्मचारियों में जहाँ कहीं भी, ज़रा भी शोषण की शिकायत होती ,, अन्य कर्मचारी संगठन सहित ,, कॉमरेडों का हुजूम , कलेक्ट्रेट , श्रम विभाग ,, संबंधित प्रबंधकों का घेराव कर उनसे , पीड़ितों और शोषितों को मदद दिलाते रहे थे , उस वक़्त कई दशकों तक , कोटा में अघोषित तरीके से कॉमरेड परमेन्द्र नाथ ढांडा ,, कॉमरेड आर के स्वामी , विजयशंकर झा कॉमरेड अब्दुल हमीद मुन्ना कॉमरेड , और कॉमरेड दिलीप सहित कुछ लोग थे , जिनके अपने सिद्धांत थे , जो झुकते नहीं थे , जो बोलते भी थे , लड़ते भी थे , संघर्ष भी करते थे , और यही वजह है के इनके रुआब के चलते , प्रबंधकों , फैक्ट्री मालिकों , जिला प्रशासनिक , पुलिस अधिकारीयों को सरकारी मशवरा भी था , के मज़दूरों , श्रमिकों , किसानों के शोषण से जितना हो सके दूर रहो , ,उस वक़्त तीन दशक तक सभी ने देखा है ,, सरोवर टाकीज़ जहाँ बहतरीन बॉक्स ऑफिस की हिट फिल्मों के वक़्त ,, टिकिट की लम्बी लाइनों में मारा मारी हुआ करती थी , झगड़े फसाद भी हुआ करते थे , लेकिन सरोवर टाकीज़ जहाँ अनुशासित तरीके से बिना किसी विवाद के लाइने लगती थी , टिकिट मिलते थे , दादागिरी का दम्भ हेंकड़ी दिखाने वालों का इलाज भी कॉमरेड दिलीप शर्मा करना जानते थे , कोटा शहर की हर प्रमुख समस्या के समाधान के लिए चिंतित रहकर आवाज़ उठाने वाले दिलीप शर्मा इन दिनों ,,वर्तमान मुर्दा नेतृत्व हालातों , संघर्ष विहीन माहौल को देखकर चिंतित भी है , पीड़ित भी हैं , और निरंतर बढ़ रहे शोषण , मनमानी हरकतों को देखकर ,, कोशिशों में भी हैं के फिर , एक नया नेतृत्व , नई व्यवस्थाओं , नए संघर्ष के ज़रिये कोटा के किसानों , मज़दूरों , देहाड़ी मज़दूरों को इंसाफ दिलाने के लिए नई व्यस्थाओं के साथ इन्साफ के संघर्ष की शुरुआत की जाए ,, सभी जानते है ,, कोटा के कर्मचारी संगठन , बैंकिंग , इंश्योरेंस संगठन ,, सभी कर्मचारी संगठन , एक वक़्त था जब कोई प्रबंधन अगर इन लोगों के खिलाफ ज़रा भी तिरछी नज़र कर लेता , नाइंसाफी करता ,,तो उस वक़्त के नेतृत्व से जुड़े यह लोग प्रशासन , राज्य सरकार , केंद्र सरकार की ईंट से ईंट बजाकर अपन लोगों के लिए संघर्ष करते , उन्हें इंसाफ दिलाते , लेकिन आज कलेक्ट्रेट के बाहर प्रतीकात्मक प्रदर्शन और नेताओं की बगलगीरी देखकर सब हैरान परेशान रहते हैं , कमर्चारी संगठन , सहकारी संगठन , संविदा कर्मी संगठन , शिक्षक संगठन ,, किसान संगठन , श्रमिक संगठन , सब कहीं ना कहीं , अपने भाई साहबों के खिलाफ वफादार बनकर रहना चाहते हैं , सिस्टम में बैठे लोग ,, केंद्र और राज्य में अपनी बात पहुंचाने के लिए ज़िम्मेदार लोगों सांसद, विधायकों के इर्दगिर्द संगठन के लोग खामोश से जी हुज़ूरी में नज़र आते है , यही वजह है के अत्याचार ,,शोषण की शिकायतों के बाद भी सिर्फ रस्म अदायगी , लम्बे धरने वगेरा करके रस्म अदायगी होती है नहीं तो ,केंद्र की समस्या है , तो सांसद , राज्य की समस्या है तो विधायक के ज़रिये समस्याओं के समाधान और समयबद्ध समाधान के बारे में चर्चा होती थी , कार्यवाहियां होती थी , यह बिमारी , यह समर्पण , श्रमिक संगठनों में ही नहीं , जाती , समाज , वर्ग ,अन्य पेशेवर , निर्वाचित संस्थाओं में भी संक्रमित कर गई है , और यही वजह है के अपनी मांगों के समर्थन में अनेक संगठन बस अपने निर्वाचन और नेतृत्व का कार्यकाल , नेताओं के विरुद्ध संघर्ष ना हो ,, जिस वर्ग , जिस संघ के भी वोह अध्यक्ष बनाये गए हैं , उनकी समस्याएं चाहे केंद्र स्तर पर हों , चाहे राज्य स्तर पर समाधान करने से संबंधित हों , वोह बस आज कल आज कल कहकर अपने सदस्यों को बहलाकर , नए चुनाव होने तक , वक़्त निकालने की जुगत में रहते हैं , ,, ,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान 9829086339


 

बेटे बेटियों ने,सम्पन्न कराये,परिजनों के नेत्रदान

 बेटे बेटियों ने,सम्पन्न कराये,परिजनों के नेत्रदान
2. हाड़ौती में ज्योति मित्रों के सहयोग से संपन्न हुए नेत्रदान

रविवार देर रात, शाइन इंडिया फाउंडेशन के शहर संयोजक कमलेश दलाल ने सूचना दी की, मध्यप्रदेश के जिला मंदसौर,कस्बा भैंसोंदा मंडी निवासी,नेत्रदानी स्व श्री शिवलाल पाटीदार की धर्मपत्नी, अनुसूइया पाटीदार का आकस्मिक निधन हो गया है, नेत्रदान को परिवार की परंपरा मानते हुए,दोनों बेटियों मीनाक्षी और अंजना ने नेत्रदान के लिए सहमति दे दी है।  

सूचना के समय कोटा के,डॉ कुलवंत गौड़,करीबी मित्र द्वारा आयोजित संगीत संध्या में प्रस्तुति दे रहे थे,वही पर ड्राइवर को बुलाकर बीच रास्ते में कपड़े बदलकर,भैंसोंदा मंडी को रवाना हुए, और परिजनों के समक्ष नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न किया । नेत्रदान में दामाद डॉ शैलेंद्र पाटीदार का भी सहयोग रहा ।

इसी क्रम में आज सुबह, नान्ता निवासी, राजेंद्र कुमार विजयवर्गीय की धर्मपत्नी श्यामा विजय के नेत्रदान के लिए सूचना डॉ गौड़ को प्राप्त हुई, जिसकी उपरांत सुबह जल्दी ही, श्यामा का नेत्रदान पति राजेंद्र सहित बेटे नितिन,पुनीत बेटी निधि व शिल्पी की सहमति से संपन्न हुआ ।

(ये वाकि़या चैबदार ने यूसुफ से बयान किया (यूसुफ ने कहा) ये कि़स्से मैने इसलिए छेड़ा) ताकि तुम्हारे बादशाह को मालूम हो जाए कि मैने अज़ीज़ की ग़ैबत में उसकी (अमानत में ख़यानत नहीं की) और ख़़ुदा ख़यानत करने वालों की मक्कारी हरगिज़ चलने नहीं देता

 या वह (मेरी) इसमें तो शक ही नहीं कि मेरा परवरदिगार ही उनके मक्र से खू़ब वाकि़फ है चुनान्चे बादशाह ने (उन औरतों को तलब किया) और पूछा कि जिस वक़्त तुम लोगों ने यूसुफ से अपना मतलब हासिल करने की खुद उन से तमन्ना की थी तो हमें क्या मामला पेश आया था वह सब की सब अर्ज़ करने लगी हाशा अल्लाह हमने यूसुफ में तो किसी तरह की बुराई नहीं देखी (तब) अज़ीज़ मिस्र की बीबी (ज़ुलेख़ा) बोल उठी अब तू ठीक ठीक हाल सब पर ज़ाहिर हो ही गया (असल बात ये है कि) मैने खुद उससे अपना मतलब हासिल करने की तमन्ना की थी और बेशक वह यक़ीनन सच्चा है (51)
(ये वाकि़या चैबदार ने यूसुफ से बयान किया (यूसुफ ने कहा) ये कि़स्से मैने इसलिए छेड़ा) ताकि तुम्हारे बादशाह को मालूम हो जाए कि मैने अज़ीज़ की ग़ैबत में उसकी (अमानत में ख़यानत नहीं की) और ख़़ुदा ख़यानत करने वालों की मक्कारी हरगिज़ चलने नहीं देता (52)
और (यूं तो) मै भी अपने नफ्स को गुनाहो से बे लौस नहीं कहता हूँ क्योंकि (मैं भी बशर हूँ और नफ्स बराबर बुराई की तरफ उभारता ही है मगर जिस पर मेरा परवरदिगार रहम फरमाए (और गुनाह से बचाए) (53)
इसमें शक नहीं कि मेरा परवरदिगार बड़ा बख़्शने वाला मेहरबान है और बादशाह ने हुक्म दिया कि यूसुफ को मेरे पास ले आओ तो मैं उनको अपने ज़ाती काम के लिए ख़ास कर लूंगा फिर उसने यूसुफ से बातें की तो यूसुफ की आला क़ाबलियत साबित हुयी (और) उसने हुक्म दिया कि तुम आज (से) हमारे सरकार में यक़ीन बावक़ार (और) मुअतबर हो (54)
यूसुफ ने कहा (जब अपने मेरी क़दर की है तो) मुझे मुल्की ख़ज़ानों पर मुक़र्रर कीजिए क्योंकि मैं (उसका) अमानतदार ख़ज़ान्ची (और) उसके हिसाब व किताब से भी वाकि़फ हूँ (55)
(ग़रज़ यूसुफ शाही ख़ज़ानो के अफसर मुक़र्रर हुए) और हमने यूसुफ को यूं मुल्क (मिस्र) पर क़ाबिज़ बना दिया कि उसमें जहाँ चाहें रहें हम जिस पर चाहते हैं अपना फज़ल करते हैं और हमने नेको कारो के अज्र को अकारत नहीं करते (56)
और जो लोग इमान लाए और परहेज़गारी करते रहे उनके लिए आखि़रत का अज्र उसी से कही बेहतर है (57)
(और चूंकि कनआन में भी कहत (सूखा) था इस वजह से) यूसुफ के (सौतेले भाई ग़ल्ला ख़रीदने को मिस्र में) आए और यूसुफ के पास गए तो उनको फौरन ही पहचान लिया और वह लोग उनको न पहचान सके (58)
और जब यूसुफ ने उनके (ग़ल्ले का) सामान दुरूस्त कर दिया और वह जाने लगे तो यूसुफ़ ने (उनसे कहा) कि (अबकी आना तो) अपने सौतेले भाई को (जिसे घर छोड़ आए हो) मेरे पास लेते आना क्या तुम नहीं देखते कि मै यक़ीनन नाप भी पूरी देता हूँ और बहुत अच्छा मेहमान नवाज़ भी हूँ (59)
पस अगर तुम उसको मेरे पास न लाओगे तो तुम्हारे लिए न मेरे पास कुछ न कुछ (ग़ल्ला वग़ैरह) होगा (60)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...