अल्हम्दु लिल्लाह टोंक की ख़्वातीन का समाज की तालीम तहज़ीब और अवामी ख़िदमात में बड़ा अहम किरदार रहा है। टोंक में कई मसाजिद हवेलियां इन ही के नाम से मंसूब है वहीँ बेगमात की अरब में बनाई हुई रुबातें पूरी दुनिया के हाजी साहेबान को बे इंतहा सहूलत और माली फायदा पहुंचा रही हैं,टोंक में भी बहुत बड़ी तादाद में मकान दुकान हवेलियां टोंक की ख़्वातीन की वक़्फ़ की हुई हैं ।टोंक की ख़्वातीन के बनाए हुए कदीमी मदरसे और स्कूल की तालीम और तरबियत का असर आज भी यहां की बुजुर्ग और नौजवान ख़्वातीन की तहजीब और ज़बान में झलकता है इसी लिए पूरे हिंदुस्तान में टोंक की बच्चियों को इज़्ज़त और एहतराम की नज़र से देखा जाता है।
हमारी ख्वातीन के सलीक़े और हुनरमंदी की भी दुनिया कायल रही है,इन के बनाए हुए मुख्तलिफ खाने सिले हुए शाही कपड़ों और नए नए डिजाइन की कशीदाकारी आरी तारी और कुरुशीए के काम की आज भी बहुत डिमाण्ड मौजूद है मेहंदी ,चूड़ी,मेकअप और ज़ेवरात भी पूरी दुनिया में मशहूर रहे हैं।
अल्हम्दु लिल्लाह आज की टोंक की ख़्वातीन भी अपनी ज़ुबाँ की शीरीनी तालीम तरबियत और हुनरमंदी से रोशन मुस्तकबिल की तरफ इशारा कर रही हैं ज़रूरत इस बात की है कि हम टोंक की ख्वातीन को बेहतरीन तालीम और हुनरमंदी के मौक़े फ़राहम कराएं और अच्छी तरबियत के जरिए हमारी तहज़ीब को परवान चढ़ाने की कोशिश करें तो इंशा अल्लाह हमारी बच्चियों का मुस्तक़बिल रोशन होगा
हम लोगों ने अल्हम्दु लिल्लाह मुहिम फाउंडेशन टोंक के जरिए बच्चियों के लिए मखसूस कंप्यूटर बेसिक कोर्स ग्राफिक डिज़ाइन डिजिटल मार्केटिंग बोर्ड एग्जाम की कोचिंग कॉम्पटेटिव एग्जाम की कोचिंग 30सीट की बच्चियों के लिए मखसूस एयर कंडीशन लाइब्रेरी 15 सिलाई मशीनों का सिलाई सेंटर 100से ज़्यादा औरतों को सिलाई की ट्रेनिंग 25 औरतों को रोज़गार दिलाने का काम किया है ।
आगे इंशा अल्लाह मुख्तलिफ कंप्यूटर कोर्सेज और इ कॉमर्स की ट्रेनिंग दे कर बच्चियों को हुनर और रोज़गार से जोड़ने का इरादा है।
साथ ही टोंक के ट्रेडिशनल और एथनिक वियर की सिलाई सिखा कर पूरे मुल्क में और मुल्क के बाहर भी टोंक की ख़्वातीन के तैयार किए हुए प्रोडक्ट की मार्केटिंग का इरादा है।
उम्मीद है इंशा अल्लाह इन सभी कामों मे टोंक की ख्वातीन बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी,और हर तरह से एक दूसरे की मदद फरमाएंगी।
आप से गुज़ारिश है कि आप ज़्यादा से ज़्यादा बच्चियों को मुहिम के कोर्सेज से जोड़ने की कोशिश करें साथ ही सिलाई बुनाई कढ़ाई या और किसी हुनर में महारत रखने वाली ख्वातीन भी हम से मिलकर अपने हुनर को रोज़गार का ज़रिया बनाएं और दूसरी ख़्वातीन को सीखने के हमारे मक़सद में मदद फरमाएं।
इंशा अल्लाह आप के बनाए हुए प्रोडक्ट (सामान) की मार्केटिंग मुहिम टीम के जरिए की जाएगी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)