आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

10 नवंबर 2026

दिवाली की पूर्व संध्या पर,पुत्रो ने संपन्न कराया माँ का नेत्रदान

  दिवाली की पूर्व संध्या पर,पुत्रो ने संपन्न कराया माँ का नेत्रदान
2. अमावस की काली रात में सम्पन्न हुआ, रौशनी का दान

काली अमावस की रात में जब शहर नींद के आगोश में था । उस समय शहर के निजी अस्पताल में, विज्ञान नगर निवासी संजय एवं अजय जैन की माता जी कनक रानी जैन का आकस्मिक निधन हुआ । जैन धर्म और साधु संतों में आस्था रखने वाली कनक रानी प्रारंभ से ही नेत्रदान की प्रबल समर्थक रही हैं ।

दोनों बेटों ने, माँ के सेवा कार्यों में आस्था को देखते हुए, उनके नेत्रदान करवाने का निर्णय लिया । संस्था के ज्योति मित्र राजीव मेहता ने तुरंत ही रविवार देर रात 12:00 बजे, संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के डॉ कुलवंत गौड़ को संपर्क किया,उस समय डॉ गौड़,बूंदी में नेत्रदान लेने गए हुए थे ।

सूचना मिलते ही,डॉ गौड़ ने,तुरंत आई बैंक टेक्नीशियन को निजी अस्पताल में भेज कर प्रक्रिया को संपन्न करवाया । दोनों पुत्रों ने कहा कि, भले ही हमारे घर में माँ की मृत्यु से अंधेरा हुआ है,पर उनके नेत्रदान से किन्हीं दो आँखो से हमेशा के लिए अंधियारा दूर होगा,यह हमारे लिए खुशी की बात है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...