कोमल कोमल प्यारे फूल काव्य संग्रह का लोकार्पण
सुरेश चंद्र निगम को हार्दिक बधाई........
झालावाड़ में आज साहित्यकार सुरेश चंद्र निगम की बाल कविता संग्रह कोमल - कोमल प्यारे फूल का समारोहपूर्वक लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दिवेंदु सेन को शिवा सेन शिवा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया एवम् दिवंगत साहित्यकार के व्यक्तित्व और कृतित्व पर साहित्यकारों ने उद्बोधन दिए। प्रकाशक नवीन गौतम ने सुरेश निगम का सम्मान किया। कोटा के विष्णु शर्मा हरिहर ने अध्यक्षता की एवम् मुख्य अतिथि लेखक एवं पत्रकार डॉ. प्रभात सिंघल रहे। विशिष्ठ अतिथि प्रकाश यौवन, रीता गुप्ता कोटा आदि रहे। दीपावली स्नेह मिलन के साथ कार्यक्रम काआयोजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद झालावाड़ इकाई द्वारा स्काउट एवम् गाइड कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार ,इतिहासकार उपस्थित रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)