दीपावली पर कायस्थ समाज में घर-घर हुआ कलम-दवात एवं भगवान चित्रगुप्त का पूजन*
डिजिटल भास्कर पत्रिका न्यूज़
के डी अब्बासी
कोटा: ज्ञान, लेखनी और न्याय के आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर परिवारों ने सुख-समृद्धि की कामना की। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवाशाखा प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत सक्सेना ने बताया कि दीपावली के पावन पर्व पर कायस्थ समाज में अपनी पारंपरिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार कलम-दवात और भगवान चित्रगुप्त की पूजा का विशेष महत्व रहता है। इस अवसर पर समाज के परिवारों ने घर-घर में कलम-दवात की स्थापना कर भगवान चित्रगुप्त का विधि-विधान से पूजन- अर्चन किया।
प्रशांत सक्सेना ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त समस्त जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। वे ज्ञान, विवेक, लेखन कला और न्याय के प्रतीक माने जाते हैं। इसी परंपरा के तहत कायस्थ समाज के लोग दीपावली के अवसर पर अपनी लेखनी, बही-खातों और दवात का पूजन करते हैं तथा भगवान चित्रगुप्त से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और सद्बुद्धि की कामना करते हैं। युवाशाखा प्रदेश महासचिव हिरदेश सक्सेना ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया (दूज) पर कायस्थ समाज में भगवान चित्रगुप्त पूजन की परंपरा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निभाई जाती हैं। इस पूजा के माध्यम से समाज की नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक संस्कारों से जोड़ने का संदेश भी दिया जाता है। कायस्थ समाज में सदियों से चली आ रही यह परंपरा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि ज्ञान, शिक्षा, कर्म और लेखन के प्रति सम्मान का भी संदेश देती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)