रेल कर्मचारियों की समस्याएं महाप्रबंधक के सामने गूंजीं
महाप्रबंधक के सामने गूंजीं रेलकर्मियों की समस्याएं, नवंबर में जीडीसीई नोटिफिकेशन का आश्वासन
के डी अब्बासी
कोटा। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की मुख्यालय स्तरीय स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में रेलकर्मियों से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। महासचिव एवं एनएफआईआर के संयुक्त महासचिव अशोक शर्मा और जोनल अध्यक्ष सी.एम. उपाध्याय ने समस्याएं महाप्रबंधक के समक्ष रखीं।
बैठक में नवंबर में जीडीसीई कोटे का नोटिफिकेशन, ट्रांसफर पॉलिसी में सुधार, ट्रैकमैन से ड्रेन सफाई और कीमैन से घास कटाई का काम बंद कराने, दिसंबर तक महिला ट्रेकमेन्टेनर का विभाग परिवर्तन तथा कोटा रेलवे अस्पताल में फिजीशियन की नियुक्ति का आश्वासन मिला। गंगापुर सिटी रेलवे अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति, स्टेशनों-कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था और विभागीय परीक्षाओं के लिए छह माह में आरआरबी कैलेंडर जारी करने पर भी सहमति बनी। आगामी माह पश्चिम मध्य रेलवे को 1800 ग्रुप-डी कर्मचारी मिलने की जानकारी दी गई।
बैठक में कोटा मंडल अध्यक्ष महेंद्र खींची, मंडल सचिव अब्दुल खालिक, कार्यकारी अध्यक्ष रामचरण मीणा, अनिल कुमार सैनी और विपिन बिहारी शर्मा मौजूद रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)