देहदानी पति के बाद देहदान संकल्पित पत्नि का भी हुआ देहदान
2. संस्था शाइन इंडिया के सहयोग से संपन्न हुआ, 78 वाँ देहदान
शाइन इंडिया फाउंडेशन व मेडिकल कॉलेज कोटा के साथ 6 वर्ष पूर्व, बेटी नीता शाह और आरती शाह (आचार्य जेडीबी कॉलेज) के पिता जयंतीलाल शाह और उनकी पत्नी प्रेमलता शाह ने नेत्रदान और देहदान का संकल्प पत्र भरा था । 2 वर्ष पूर्व, जयंतीलाल शाह के आकस्मिक निधन के उपरांत दोनों बेटियों और दामाद कमलेश कुमार शाह ने उनका देहदान संपन्न करवाया था।
आज जब प्रेमलता शाह का आकस्मिक निधन हुआ, तो आरती ने तुरंत ही संस्था शाइन इंडिया को संपर्क किया, इसके उपरांत घर पर नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न हुई और उसके बाद सांई सेवा समिति के मोक्ष रथ की निःशुल्क सेवा से प्रेमलता शाह का पार्थिव शव मेडिकल कॉलेज कोटा में भावी चिकित्सकों के अध्ययन के लिए दान किया गया ।
संस्थापक डॉ कुलवंत गौड़ में बताया कि,संस्था के देहदान जागरूकता के राष्ट्रव्यापी अभियान से अभी तक 78 दिवंगतों के देहदान,वहाँ से सम्बन्धित मेडिकल कॉलेज में संपन्न कराए गए हैं। देहदान के इस पुनीत कार्य में लॉयन्स क्लब कोटा हाड़ौती के सदस्य कमल शर्मा,अलका शर्मा, उपेंद्र जैन का भी सहयोग रहा।
देहदान के समय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल निलेश जैन,एडिशनल प्रिंसिपल डॉ सुमित गुप्ता, एनाटॉमी प्रोफेसर डॉ आरुषि जैन मौजूदथे। मेडिकल कॉलेज में यह इस वर्ष का छठा देहदान है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)