आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

23 सितंबर 2026

​कोटा के रहने वाले विकास सक्सेना को राजस्थानी फिल्म 'बैरन' के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ डीओपी (बेस्ट सिनेमैटोग्राफर) का सम्मान*

 

​कोटा के रहने वाले विकास सक्सेना को राजस्थानी फिल्म 'बैरन' के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ डीओपी (बेस्ट सिनेमैटोग्राफर) का सम्मान*
​कोटा (विशेष संवाददाता):
हाड़ौती की धरा और कोटा शहर के लिए एक बेहद गर्व और हर्ष का विषय है। कोटा के निवासी और प्रख्यात सिनेमैटोग्राफर (DOP) विकास सक्सेना को राजस्थानी फिल्म 'बैरन' में उत्कृष्ट छायांकन (Cinematography) के लिए राजस्थान सिनेमा अवॉर्ड्स (RCA 2026) में सर्वश्रेष्ठ डीओपी के सम्मान से नामांकित किया गया है।
​राजस्थान सिनेमा अवॉर्ड्स के 7वें वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन 'द विंटेज विलेज रिसॉर्ट', चौमूं (जयपुर) में आयोजित किया गया। इस राज्यस्तरीय समारोह में राजस्थान सिनेमा जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।
​फिल्म 'बैरन' में दिखी बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी
*​निर्देशक जी. नटराज* के निर्देशन में बनी राजस्थानी फिल्म ' *बैरन* ' में *विकास सक्सेना* ने अपनी बेहतरीन और जीवंत सिनेमैटोग्राफी से हर दृश्य को पर्दे पर खूबसूरती से उकेरा है। फिल्म के दृश्यों, लाइटिंग और कैमरे के प्रयोग को समीक्षकों एवं दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया है।
​इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में रिया सैनी, अभिषेक शर्मा, राखी रंगीली, हंसा रंगीली और विशा पाराशर मुकेश छैला और संतोष कंवर. जैसे लोकप्रिय कलाकारों ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। कलाकारों के सशक्त अभिनय उत्कृष्ट कैमरा वर्क ने फिल्म को एक अलग ही ऊंचाई प्रदान की है।
​विकास सक्सेना को मिले इस राज्यस्तरीय सम्मान की खबर मिलते ही कोटा शहर के कला एवं सिनेमा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय कलाकारों, शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
​विकास सक्सेना ने इस सफलता का श्रेय फिल्म के निर्देशक जी. नटराज, समस्त स्टार कास्ट, क्रू मेंबर्स तथा कोटावासियों के अटूट प्रेम और आशीर्वाद को दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...