कोटा नगर निगम की सो वार्डों की पार्षद सीटों के निर्वाचन के लिए कल शुक्रवार 11 सितम्बर को चुनाव होना है , कोटा में कांग्रेस , भाजपा , निर्दलीयों ने इन चुनावों में जीत की कोशिशों में अंतिम चरण में पूरी जान झोंक दी है , पुलिस और प्रशासन ने भी इन चुनावों को लेकर चाक चौबंद क़ानून व्यवस्था की है ,, ,कोटा सांसद ओम बिरला के भाई साहब छोटा भाई साहब ने अलग अलग वार्डों में स्टार प्रचारक वायदों का ज़मानंती बनकर खूब प्रचार किया , खासकर छोटा भाईसाहब हरी कृष्ण बिरला ने भाजपा के मुस्लिम प्रत्याक्षियों के पक्ष समर्थन में भी उनकी बस्तियों में जाकर के ई डी एल ,, और समस्याओं के मामले में वायदे किये , जबकि कांग्रेस की तरफ से कई वार्डों में पूर्व मंत्री शांति कुमार धारीवाल , प्रदेश सचिव अमित धारीवाल , ने भी खुलकर प्रचार किया , इधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम , अलग अलग वार्डों में आक्रामक प्रचार करती दिखी , जबकि कुछ वार्डों में ,वरिष्ठ कोंग्रेसी विद्या शंकर गौतम , , कई वार्डों में ऑन डिमांड कोटा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याक्षी प्रह्लाद गुंजल का भी धुंआधार प्रचार रहा ,, इधर निर्दलीय के पक्ष समर्थन में भी कई वरिष्ठ लोग प्रचार करते दिखे , जबकि एक वार्ड में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुडा भी प्रचारक रहे , सभी पार्टियों ने अपनी अपनी जीत के दावे किये है , भीतर घातियों का टारगेट महापौर की उम्मीदवारों के खिलाफ आंतरिक खूब रहा है , खेर चुनाव है , षहान्तिपूर्ण हों , जो जीतेगा वोह सिकंदर कहलायेगा , लेकिन यह चुनाव , चुनाव प्रचार कई अनुभवों का लाभ दे गया ,, अफवाहें , झूंठ , फ़रेब ,, बहुत कुछ चला , ,कुछ वार्डों में तो प्रत्याक्षी को सभी लोगों से क़र्ज़ा लेकर चुकता नहीं करने की शिकायतें आई , यहां तक की एक चाय वाले का क़र्ज़ उतारने के लिए तो पच्चीस रूपये प्रतिदिन क़िस्त के हिसाब से चुकता करने तक की बाद हवा में चलती रही , जबकि वरिष्ठ गॉडफादर नेता ने बकाया चुकता कर क़र्ज़दारों की ज़ुबान बंद की यह भी खूब चर्चा रही , कई जगह पर पार्टी से टिकिट मिलने पर भी , उन्ही के नेताओं के नज़दीकियों के निर्दलीय खड़े रहने पर खूब सवाल उठे , खूब अफवाहें उड़ती रहीं , जबकि समाजों के विभाजन , प्रत्याक्षियों के समाजों के वोटर्स को साधने के लिए भी अफवाहों का बाज़ार रहा , खास मुद्दों में के ई डी एल ,, विधवा पेंशन बंद होना , नाली पटान , पेयजल आपूर्ति ,,सहित मोहल्लों में नशे चुप्पी , के भी मुद्दे रहे ,,, अधिकतम वार्डों में कई लोग खुलकर किसी भी पार्टी प्रत्याक्षी के साथ नज़र नहीं आये , बस कहते दिखे के हम अंदर से तुम्हारे साथ हैं , कई लोग तो यहां तक कहते दिखे की हम बैठेंगे तो उधर , रैली में भी उनकी जाएंगे , लेकिन वोट तुम्हे देंगे और दिलवाएंगे हम पर शक मत करना ,, कुछ वार्डों में प्रत्याक्षी के कंजूसी पर सवाल उठे , तो कुछ जगह पर अनावश्यक खर्च , रूपये बांटने के आरोप भी लगे , इन्ही आरोप प्रत्यारोपों के बीच कल शुक्रवार को चुनाव होने जा रहे हैं , चुनाव ईमानदारी से हों , शांतिपूर्ण हों , अधिकतम मतदान हो , और मतगणना भी शांतिपूर्ण होकर , जो भी जीते वोह सिकंदर कहलाये ,,,,,,, अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान 9829086339
See less
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)