आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

12 अगस्त 2026

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर उठाई आवाज - पीसीईई को सौंपा ज्ञापन।

 

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर उठाई आवाज - पीसीईई को सौंपा ज्ञापन।
के डी अब्बासी
कोटा। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ ने पीसीईई को सौंपा ज्ञापन, बिजली विभाग की समस्याओं पर जताई चिंता।
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के प्रवक्ता विमल मित्तल ने बताया कि मण्डल सचिव अब्दुल खालिक के नेतृत्व मे वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने कोटा दौरे पर आये पश्चिम मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता श्री मुकेश से भंेट की एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल ने कोटा मंडल में विद्युत सामग्री की पर्याप्त आपूर्ति मे हो रही परेशानी से पीसीईई को अवगत कराया, वर्तमान मे कोटा मण्डल में बिजली संबंधी सामग्री की सप्लाई भण्डार डिपो भोपाल से की जाती रही है किन्तु वर्तमान में भोपाल मण्डल से बिजली संबंधी उपकरणों की आपूर्ति नही होने के कारण कोटा मण्डल में बिजली संबंधी मरम्मत कार्य अनावश्यक रूप से प्रभावित हो रहा है। कोटा कारखाना मे रिसीविंग सब स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों को इंसेंटिव का भुगतान नहीं किया जाता है, जिसके भुगतान के लिए मजदूर संघ ने पीसीईई को अवगत कराया। वर्तमान मे भरतपुर सारस विहार काॅलोनी मे विद्युत आपूर्ति की काफी समस्या चल रही है, बार बार विद्युत सप्लाई बंद कर दी जाती है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनो को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही मजदूर संघ ने अवगत कराया कि कोटा मण्डल से लोको रनिंग स्टाफ का क्रू रिव्यू मुख्यालय भेज दिया गया है पंरतु उसे अभी तक स्वीकृत कर वापस नहीं भेजा गया है। साथ ही संघ ने मुद्दा उठाया कि मण्डल के प्रत्येक स्टेशन पर पावर विभाग के कर्मचारी की पदस्थापना की जाये। इसके साथ ही टीआरडी विभाग के कर्मचारियों को यूनिफाॅर्म भत्ता दिलवाने की मांग को भी इस ज्ञापन मे उठाया गया है।
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के प्रतिनिधि मण्डल मे मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र खींची एवं मंडल सचिव श्री अब्दुल खालिक के साथ सुशील वर्मा, विपिन बिहारी शर्मा, के.के. गौतम तथा अमरनाथ पाण्डेय उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...