कोटा की आरती रानीवाला बनीं ‘मिसेज कंजेनियलिटी’
के डी अब्बासी
कोटा, 11 अगस्त। कोटा की बेटी एवं राजस्थान उच्च न्यायालय की महिला अधिवक्ता आरती रानीवाला ने नई दिल्ली में आयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन-2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 फाइनलिस्ट में जगह बनाई। प्रतियोगिता में आरती को उनके मिलनसार व्यवहार, सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व के लिए ‘मिसेज कंजेनियलिटी’ के विशेष खिताब से सम्मानित किया गया।
आरती को क्राउन और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि अब उनका लक्ष्य ‘मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड’ के लिए तैयारी कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश, राजस्थान और कोटा का नाम रोशन करना है। कानून के क्षेत्र में पहचान बनाने के साथ सौंदर्य एवं व्यक्तित्व प्रतियोगिता में मिली यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)