नईमुद्दीन गुड्डू प्रधान लाडपुरा कोटा के निलंबन मामले में राजस्थान सरकार को दूसरी बार मुंह की खाना पढ़ी , कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट के डर से प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू का निलंबन आदेश दूसरी बार निरस्त करना पढ़ा, नईमुद्दीन गुड्डू प्रधान लाडपुरा को इसके पूर्व भी बिना किसी तथ्य के राजनीतिक द्वेषता के चलते निलंबित किया था, फिर अदालत के स्थगन आदेश ओर कंटेम्प्ट कार्यवाही के चलते ठीक एक वर्ष पूर्व नईमुद्दीन गुड्डू ने प्रधान का कार्यभार संभाला था, पूर्व मंत्री स्वर्गीय भरत सिंह जी को बंधक तक बना लिया गया था, फिर राजनीतिक द्वेषता के चलते दो दिन बाद ही उन्हें काल्पनिक कारण बताकर फिर निलंबित कर दिया, उक्त आदेश को भी राजस्थान हाईकोर्ट ने 17 फरवरी 2026 को स्थगित कर दिया था, लेकिन सरकार के दबाव में नोकरशाही हठधर्मिता दिखाती रही और 6 माह तक नईमुद्दीन गुड्डू की निलंबन बहाली का आदेश नहीं निकाला, फिर कंटेम्प्ट तारीख पे तारीख अदालत की सख्ती, अधिकारियों की न्यायालय में व्यक्तिगत तलबी, ओर सख्त रुख होने पर अदालत आदेश की 6 माह बाद पालना करते हुए नईमुद्दीन गुड्डू का कथित निलंबन आदेश स्थगित किया है, अब वोह फिर से कोटा लाडपुरा पंचायत समिति के निर्वाचित प्रधान हैं, लोकतंत्र की जीत पर नईमुद्दीन गुड्डू, उनके संघर्ष को बधाई , मूबारकबाद, अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान 9829086339
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)