आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

31 जुलाई 2026

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं सरकार का दंभ टूटा है : प्रहलाद गुंजल*

 

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं सरकार का दंभ टूटा है : प्रहलाद गुंजल*
कोटा: राहुल गांधी जी के देशव्यापी छात्रों की गूंज अभियान को लेकर आगामी एक अगस्त को कोटा में होने वाली छात्र-युवा रैली एवं कलेक्ट्रेट घेराव को लेकर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के नयापुरा कार्यालय पर छात्रों व युवाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि यह छात्रों की ही ताकत है कि अपने आपको सबसे ताकतवर समझने वाली सरकार व सरकार मे बैठे लोग घुटनों के बल आ गए और मजबूरन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का संकल्प है कि जब तक यह अराजक व्यवस्था समाप्त नहीं हो जाती इस्तीफों से काम नहीं चलेगा, गुंजल ने कहा विद्यार्थियों के साथ जिन्होंने दमन किया हैं, अत्याचार किया है, हमारी बहन बेटियों के साथ बर्बरता की है सरकार ने उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की साथ ही सरकार ने छात्रों पर लगे मुकदमे वापस नहीं लेकर उनके साथ भी विश्वासघात किया है उससे कोटा सहित पूरे देश का छात्र उद्वेलित है । गुंजल ने कहा कि राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस संसद से सड़क तक मांग कर रही है कि छात्रों के साथ हुए समझौते को सरकार शीघ्र पूरा करें, केवल धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा व दमनकारी सरकार का दंभ टूटने से काम नहीं चलेगा अब सरकार को छात्रों - युवाओं के हितों के लिए काम करना होगा और नीट पेपर लीक जैसे भद्दे मजाक भविष्य में दोबारा ना हो इसके लिए जर्जर व्यवस्था को बदलना होगा नहीं तो यह आंदोलन राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जारी रहेगा। गुंजल ने कोटा सहित कोटा आकर नीट व अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से भी अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने का आव्हान करते हुए कहा कि इस अहंकारी सरकार को जगाने के लिए अब सड़कों पर आना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...