आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

02 जुलाई 2026

अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने नए अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह का किया भव्य स्वागत

 

अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने नए अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह का किया भव्य स्वागत
कोटा 2 जुलाई 2026 । अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के पदाधिकारियों ने समाजसेवी डॉ दुर्गा शंकर सैनी के नेतृत्व में एमबीएस अस्पताल के नवनियुक्त अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह का माला पहनाकर, साफा बांधकर एवं मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गा शंकर सैनी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र नागर, पूर्व अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा, सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित गोयल, जिला महासचिव डॉ. राजेश सामर सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।
इस दौरान डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को साथ लेकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।
डॉ सैनी ने बताया कि 20 वर्ष पहले पिता अध्यक्ष थे अब बेटा अधीक्षक बना है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...