आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

24 जुलाई 2026

*खाद बीज व नहरी पानी की मांग व केडीए की तानाशाही के विरोध मे बूंदी में हजारों किसान उतरे सड़कों पर*

 

*खाद बीज व नहरी पानी की मांग व केडीए की तानाशाही के विरोध मे बूंदी में हजारों किसान उतरे सड़कों पर*
*फसले नष्ट होती है तो किसान के सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा हो जाता है : गुंजल*
के डी अब्बासी
कोटा/बूंदी : छात्रों पर हुए बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज, लोकसभा में नेता प्रतीक्षा राहुल गांधी जी के साथ की गई बदसलूकी, केडीए की ज्यादतियों व बूंदी जिले के किसानों की खाद, बीज, बिजली व नहरी पानी छोड़ने की मांग को लेकर पूर्व विधायक व कोटा लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व मे आयोजित जनसभा में हजारों की संख्या में किसान व युवाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बूंदी धानमंडी परिसर में हुई जनसभा के बाद विशाल जनसमूह हाथों में सरकार विरोधी नारों की तख्तियां लिए गगनचुंबी नारों के साथ रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय बूंदी की ओर रवाना हुआ जहां कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर बूंदी को ज्ञापन सोपा। जनसभा में बूंदी विधायक हरिओम शर्मा, खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर, बूंदी जिला अध्यक्ष महावीर मीणा सहित बड़ी संख्या में नेतागण उपस्थित रहे ।
जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि यह फसल नहीं है किसान का जीवन है, फसल नष्ट होती है तो किसान के सपनों का ताना-बाना नष्ट हो जाता है, फसल नष्ट होती है तो किसान के सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा हो जाता है, किसान पिछले दो माह से नहरी पानी छोड़ने की मांग कर रहा है। खाद बीज के लिए लाइनों में लग रहा है लाठियां खा रहा है। तब हमने कहा हम बूंदी आ रहे हैं सरकार की ईंट से ईट बजा देंगे। तो यहां के सांसद किसानों की झूठी वाह वाही लूटने के लिए उनको मोहरा बनाते रहे यहां के सांसद ने किसानों से कहा मैंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात कर ली गांधी सागर से पानी छोड़ रहे हैं और जो पानी छोड़ा गया वह नेहरो के पेदो से भी ऊपर तक नहीं आया और किसान का खेत फिर सूखा का सूखा रह गया। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा ही चुनी हुई सरकार के सामने भारत का भाग्य विधाता, इस मुल्क का अन्नदाता जो पसीने की बूंदे बहाता है, धरती का सीना फाड़कर अन्न पैदा करता है, देश को पालता है, समाज को पालता है वह किसान रोता रहे और सरकार मद-मस्त होकर घूमती रहे इससे बड़ा मजाक इस मुल्क के भाग्य विधाता के साथ हो नहीं सकता।
*केडीए पर बोले गुंजल*
प्रहलाद गुंजल ने कहा कि केडीए के नाम पर बूंदी के किसानों व ग्रामीणों को उजाड़ा जा रहा है, उनकी जमीनों को अतिक्रमण बताकर उनसे छिना जा रहा है और उन्हीं जमीनों को कोटा सहित आसपास के धन्ना सेठ अपनी अय्याशियों का अड्डा बनाने व मौज मस्ती के लिए फार्म हाउस बनाने के लिए खरीद रहे हैं उन्होंने चेतावनी दी की यदि केडीए ने किसानों व ग्रामीणों के साथ ज्यादती की तो केडीए सहित सरकार की नींद हराम कर देंगे।
*खाद के कट्टे के साथ अटैचमेंट पर बोले गुंजल*
प्रहलाद गुंजल ने कहा कि 1300 रुपए का खाद का कट्टा किसानों को नहीं मिल रहा यदि वह खाद के कट्टे के साथ अटैचमेंट खरीद कर 2400 रुपए देता है तो जिस किसान को एक कट्टा नहीं मिल रहा अटैचमेंट के साथ वह जितने कट्टे चाहे ले सकता है, क्या यह किसानों के साथ खुली लूट नहीं है। उन्होंने कहा कि खाद के काम में यह मोनोपोली यहां के धनपतियों के कारण चल रही है। गुंजल ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत का किसान खेत में जितना पसीना बहाता है उसे उसकी कीमत नहीं मिलती। और यह धनपति लोग कालाबाजारी कर रहे हैं।
*छात्रों के आंदोलन व राहुल गांधी बदसलूकी पर बोले गुंजल*
गुंजल ने कहा दिल्ली की धरती पर पिछले एक महीने से नन्ही नन्ही बच्चीया, नन्हे नन्हे बच्चे शिक्षा व्यवस्था में सुधार व पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगने के लिए प्रदर्शन करें तो सरकार देश के नौजवानों पर बर्बरता पूर्वक लाठियां चलाये, हमारी बेटियों पर अत्याचार किया जाए, जिस तरह से अमित शाह की पुलिस ने बच्चियों को लाठियां से ठोसे मारे, उनकी छाती पर पैर रखकर उन्हें मारा तब सारा देश शर्मसार हो गया। और जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी छात्रों की आवाज बनकर आगे आए और छात्रों पर हुई बर्बरता पर प्रधानमंत्री से जवाब मांगने उनके निवास पहुंचे तब उनके साथ भी बदसलूकी की जाए यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो क्या है।
बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि प्रहलाद गुंजल जी के आव्हान पर आज यह जन सैलाब बताता है कि लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरुआत आज बूंदी से होने जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ महीनो में नगरी निकाय व पंचायत चुनाव होने वाले हैं हमें एकजुट होकर इन चुनाव में कांग्रेस को विजय दिलानी है तभी हम राजस्थान सरकार को उखाड़ फेंकने में सफल होंगे।
खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है, यह सरकार गाँव विरोधी है, इस सरकार मे बैठे लोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं ऐसे मे देश राहुल गांधी जी की तरफ देख रहा है।
बूंदी जिला अध्यक्ष महावीर मीणा ने कहा कि है तानाशाही सरकार लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। केडीए के नाम पर बूंदी के किसानों को, ग्रामीणों को उजाड़ा जा रहा है बूंदी का किसान, ग्रामीण व आमजन सरकार की नीतियों से त्रस्त है आज यह सैलाब उसका प्रमाण है।
जनसभा को बूंदी सहप्रभारी वीरेंद्र सिंह झाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव गुड्डू कादरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सत्येश शर्मा, चर्मेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी प्रकोष्ठ महामंत्री डीके मेघवाल, उपाध्यक्ष मोडूलाल वर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव संतोष भाकल, पूर्व प्रधान तालेड़ा मोहन गुर्जर, जय किशन मीणा, पूर्व प्रधान बूंदी मधु वर्मा, ओबीसी प्रकोष्ठ बूंदी अध्यक्ष बृजमोहन यादव, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अध्यक्ष जगदीश पारेता, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, चेतराम मीणा जगरूप सिंह रंधावा ने भी संबोधित किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...