आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

20 जून 2026

अभिभाषक परिषद में गूंजा हज का रूहानी संदेश, अख्तर खान अकेला का हुआ सम्मा

 

अभिभाषक परिषद में गूंजा हज का रूहानी संदेश, अख्तर खान अकेला का हुआ सम्मान
के डी अब्बासी
कोटा, जून। अभिभाषक परिषद कोटा एवं नोटेरी समिति के तत्वावधान में शनिवार को अभिभाषक परिषद परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में हज यात्रा से लौटे वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नोटेरी समिति के संरक्षक एडवोकेट अख्तर खान अकेला का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं नोटेरी साथियों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं तथा धार्मिक यात्राओं से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर एडवोकेट अख्तर खान अकेला ने हज यात्रा के विभिन्न धार्मिक स्थलों, हज की प्रक्रिया, इतिहास, नियमों एवं आबे-ज़मज़म के कुएं की उत्पत्ति से जुड़े रोचक प्रसंगों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काबा शरीफ को सामने देखकर और उसे स्पर्श करने का अनुभव अत्यंत भावुक एवं आध्यात्मिक होता है। उस क्षण इंसान की आंखों से स्वतः आंसू निकल आते हैं और वह केवल अल्लाह का शुक्र अदा करता रहता है।
अभिभाषक परिषद के महासचिव शंभू सोनी ने कहा कि हज का सफर इंसान को मानवीय सेवा, सब्र, शुक्र और नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। नोटेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश कुशवाह ने कहा कि हज सहित सभी धार्मिक यात्राएं भाईचारे, सद्भावना और इंसानियत का संदेश देती हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र जैन ने कहा कि "मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना" की भावना आज भी समाज को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने कहा कि हज का फर्ज प्रेम, अनुशासन और मानवता का पाठ पढ़ाता है। बार काउंसिल प्रत्याशी महेश शर्मा ने कहा कि सभी धार्मिक यात्राएं राष्ट्रीय एकता और आपसी प्रेम का संदेश देती हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रामगोपाल चतुर्वेदी, कृष्णदत्त दाधीच तथा बार काउंसिल अनुशासन समिति के सदस्य प्रमोद शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रमोद शर्मा ने कहा कि हज इंसानियत और ईमानदारी के साथ जीवन जीने का प्रशिक्षण है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नोटेरी समिति के महासचिव सलीम मोहम्मद खान ने किया। उन्होंने अपने उमराह यात्रा के अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर एडवोकेट अख्तर खान अकेला को काबा शरीफ का प्रतीक चिन्ह एवं मक्का शरीफ का पाकीज़ा रूमाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट से पधारी वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती पूजा चौधरी, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, अब्दुल रशीद अंसारी, मोहम्मद शाकिर खान, नवीन गुप्ता, नाज़ पठान, मोहम्मद इमरान खान, अंसार इंदौरी, आशिक शेख, बिलाल नूरी, अभिनव गोचर, राजेश शर्मा, राजा महोबिया, लोकेश सुमन सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं नोटेरी उपस्थित रहे।
अंत में वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र जैन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
See less

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...