आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

10 जून 2026

9 लोगों का जीवन बचाता है एक अंगदाता-डॉ सौरभ

  9 लोगों का जीवन बचाता है एक अंगदाता-डॉ सौरभ
2. भावी चिकित्सकों,नर्सिंगकर्मियों के साथ,अंगदान विषय पर विशेष कार्यशाला


नेत्रदान,अंगदान,देहदान के लिए कार्यरत हाड़ौती की संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन एवं नई दिल्ली की संस्था ऑर्गन इंडिया के संयुक्त प्रयासों से कोटा के सुधा मेडिकल कॉलेज ,जगपुरा एवं दासवानी डेंटल कॉलेज,रानपुर में भावी चिकित्सकों,नर्सिंगकर्मियों के साथ,अंगदान विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

ऑर्गन इंडिया,नई दिल्ली से आए मुख्य वक्ता डॉ सौरभ शर्मा ने कहा कि, अंगदान के कार्य को राज्य स्तर पर बढ़ाने के लिए, जन समुदाय का जागरूक होना अति आवश्यक है । यदि जागरूकता का प्रतिशत बढ़ेगा तो, ब्रेनडेड मरीजों के करीबी रिश्तेदारों ठीक से समझाने के बाद,उनके अंगदान होने का प्रतिशत भी बढ़ेगा । डॉ शर्मा ने,पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से अंगदान व उससे, संबंधित कानून और विधि की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि,अंगों का खरीदना और बेचना पूर्णतया कानूनी अपराध है ।

संस्था शाइन इंडिया के संस्थापक डॉ कुलवंत गौड़ ने बताया कि,एक ब्रेन डेड व्यक्ति के परिजनों को यदि अंगदान के महत्व से संबंधित सभी जानकारी हो तो, वह अपने दिवंगत परिजन के अंगों से कम से कम नौ लोगों का जीवन तो बचा सकते हैं । डॉ गौड़ ने कहा कि जल्द ही,ग्रामीण स्तर तक,संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन द्वारा हाडोती संभाग में अंगदान जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम किये जायेंगे।

दोनों जगह पर हुई कार्यशाला के माध्यम से,700 से अधिक श्रोताओं ने अंगदान के अभियान का समर्थन किया, सभी ने इस बात का आश्वासन दिया कि,जब भी कहीं ब्रेनडेड की स्थिति देखेंगे, हमारा प्रयास रहेगा कि उनके अंगदान संपन्न हो । कार्यशाला के अंत में, सुधा मेडिकल कॉलेज और दासवानी डेंटल कॉलेज की ओर से दोनों संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...