आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

08 अप्रैल 2026

सीआई महेंद्र मारू को मिली बड़ी कामयाब,12 घंटे में पुलिस ने आरोपी को दबोचा

 

सीआई महेंद्र मारू को मिली बड़ी कामयाब,12 घंटे में पुलिस ने आरोपी को दबोचा
कोटा। थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के एक सनसनीखेज मामले का मात्र 12 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिटी पुलिस एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इस बड़ी सफलता को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे लाडपुरा क्षेत्र में सलमान पर जानलेवा हमला किया गया था। हमलावर सोहेल उर्फ मोंटू ने कथित रूप से पहले सलमान की आंखों में लाल मिर्च डाली और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी और वृताधिकारी लोकेन्द्र पालीवाल के निर्देशन में थानाधिकारी महेंद्र कुमार मारु के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद लगातार ठिकाने बदलकर फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संभावित स्थानों पर दबिश दी और आखिरकार 8 अप्रैल 2026 को आरोपी सोहेल उर्फ मोंटू को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में गहन अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम में शामिल
महेंद्र कुमार मारु (थानाधिकारी), लखपत (हेड कांस्टेबल), रामकेश (हेड कांस्टेबल), प्रधान कांस्टेबल, गौरव, दुलीचंद, रामबाबू सहित कोतवाली थाना स्टाफ।
इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी का परिचय दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...