जेईई मेन स्टूडेंट्स के लिए 172 शहरों में एक साथ हुआ सीबीटी
-टॉप-3 को मोशन एजुकेशन देगा 51 हजार तक के कैश पुरस्कार
के डी अब्बासी
कोटा। मोशन एजुकेशन की ओर से गुरुवार शाम जेईई मेन स्टूडेंट्स के लिए देश के 172 शहरों में एक साथ ऑल इंडिया सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) आयोजित किया गया। इसमें हजारों विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी तैयारी को परखा। परीक्षा पूरी तरह जेईई मेन के पैटर्न और वास्तविक माहौल पर आधारित रही, ताकि छात्रों को असली परीक्षा से पहले रियल अनुभव मिल सके। टेस्ट की सबसे खास बात इसकी थीम रही- ‘वन नेशन, वन टाइम, वन पेपर’। यानी देश के सभी शहरों में एक ही समय पर, एक ही प्रश्नपत्र के साथ परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई, जो जेईई मेन की सेकंड शिफ्ट के अनुरूप है।
मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि यह जेईई मेन से पहले की एक नेशनल रिहर्सल है। इससे छात्रों को न केवल प्रश्नों के स्तर का अंदाजा मिला, बल्कि समय प्रबंधन और दबाव में प्रदर्शन करने की भी प्रैक्टिस भी हुई। अप्रैल अटेम्प्ट से पहले ऐसे प्रयास छात्रों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।
शुक्रवार शाम तक प्राप्त जानकारी के अनुसार एग्जाम में 60 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया। परीक्षा का परिणाम 28 मार्च को जारी किया जाएगा। रिजल्ट में छात्रों को स्कोर, ऑल इंडिया रैंक की जानकारी दी जाएगी। इससे वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी वास्तविक स्थिति समझ सकेंगे और अप्रैल अटेम्प्ट के लिए सुधार की दिशा तय कर पाएंगे।
प्रतियोगिता को और अधिक प्रेरक बनाने के लिए टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं। ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त करने वाले छात्र को 51,000 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 21,000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 11,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)