रेलवे मजदूर संघ का आज सहायक मण्डल इन्जीनियर कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन,14 अप्रेल से भूखहड़ताल
के डी अब्बासी
कोटा, मार्च। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के बैनर तले कोटा मंडल मे इंजीनियरिंग विभाग से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर आज सभी सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालयों के समक्ष रेल मजदूर संघ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया।
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को लंबे समय से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा समय समय पर इन समस्याओं पर प्रकाश डाला गया एवं प्रशासन को अवगत कराया गया था, परंतु प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया था। कोटा स्टेशन पर सहायक मण्डल इन्जीनियर (मध्य) कार्यालय पर सैकड़ो कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह खींची के नेतृत्व मे किया गया। प्रदर्शन का संचालन के.के. गौतम एवं भूपेन्द्र धाकड़ द्वारा किया गया। इन्जीनियरिंग विभाग की 30 समस्याओं का ज्ञापन सहायक मण्डल इन्जीनियर (मध्य) को सौंपा गया।
विरोध प्रदर्शन मे मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह खींची, चेतन शर्मा, के.के. गौतम, भूपेन्द्र धाकड़, विनोद महावर, चेतराम घोड़ेला, अनिल मीना, अशोक मीना, कुलदीप गरवा, मो. रेहान, मो. फिरोज, आशुतोष, नासिर हुसैन, उबन सिंह, मंगलचंद रोज, अब्दुल कलाम, धीरज कुमार शर्मा, धनराज मीना, पवन गोचर, गोकुल धाकड़, अविनाश वर्मा, ज्ञानचंद, बबलू गोचर, अनोखी लाल, राजेन्द्र मीना समेत सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)