आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

07 फ़रवरी 2026

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों का सम्मान एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों का सम्मान एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित।
आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा सभी नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों के सम्मान समारोह एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी की रीति-नीति से नव-नियुक्त पदाधिकारियों को अवगत कराना तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाना रहा।
इस अवसर पर 16 फरवरी 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले “पैग़ाम-ए-मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन” की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एम.डी. चोपदार, प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने की। अपने संबोधन में एम.डी. चोपदार ने कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को पार्टी की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि संगठन की ताकत जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले पदाधिकारियों से ही बनती है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों से कांग्रेस के हाथ मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की।
समारोह में जिला जयपुर (शहर) कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री सुनील शर्मा जी तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री आर.सी. चौधरी जी ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल और श्रीमती इंदिरा गांधी जैसे महान नेताओं के विचारों और संघर्ष से प्रेरणा लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राजकुमार शर्मा सहित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के सभी 50 नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान पार्टी की विचारधारा, नीतियों, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान सभी नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों को अतिथियों द्वारा शाल ओढ़ाकर, सूत की माला पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार द्वारा भी कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का पारंपरिक तरीके से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।
टीम
एम. डी. चोपदार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...