समाजसेवी पुत्रों ने संपन्न कराया माता का नेत्रदान
कोटा । परिजात
कॉलोनी निवासी परिजात कॉलोनी निवासी प्रदीप और राजेश जैन की माताजी मान
कंवर छाजेड़ का आकस्मिक निधन हुआ । जैन धर्म में आस्था रखने वाली, मान कंवर
को उनके हंसमुख और विनम्र स्वभाव के लिए पूरे परिवार और समाज के लोग मान
सम्मान देते थे ।
पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, बुधवार
शाम अचानक उनका देहावसान होने के ठीक बाद दामाद अंकुर लूनिया अखिल भारतीय
तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय सहमंत्री की प्रेरणा पर बेटे प्रदीप और
राजेश ने माता जी के नेत्रदान करने का निर्णय लिया । सभी की सहमति मिलने पर
शाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से मान कंवर जी का नेत्रदान संपन्न हुआ
तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
01 जनवरी 2026
समाजसेवी पुत्रों ने संपन्न कराया माता का नेत्रदान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)