मोहम्मद अयान उर्फ लश्कर ओर सददाम हुसैन हवालात में ,अवैध हथियारों पर शिकंजा,थाना भीमगंजमण्डी द्वारा 2 आरोपियों से एक देसी कट्टा और दो चाकू जप्त
कोटा 14 जनवरी तेजस्वीनी गौतम पुलिस अधीक्षक कोटा शहर ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम एंव वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रखा है जिसके क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर श्री दिलीप कुमार सैनी के निर्देशन में वृताधिकारी वृत्त द्वितीय आरपीएस डॉ पूनम के निकट सुपरविजन में एंव थानाधिकारी थाना भीमगंजमण्डी रामकिशन गोदारा पुनि. के नेतृत्व में 02 अलग- अलग गठित टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुल्जिम मोहम्मद अयान उर्फ लश्कर से एक अवैध देशी कट्टा व 01 धारदार चाकू व मुल्जिम सददाम हुसैन से 01 बटनदार चाकू सहित मुल्जिम मोहम्मद अयान उर्फ लश्कर व सददाम हुसैन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
कार्यवाही का विवरण- दिनांक 13. 01. 2026 को टीम A श्री हरदेव सिंह सउनि के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा टीआरडी डीपो के पास माला रोड पर मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदिग्ध पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद अयान उर्फ लश्कर पुत्र श्री शाबीर हुसैन उम्र 20 साल निवासी मस्जिद गली कोटा जंक्शन का बताया। तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से एक देशी कटटा व एक धारदार चाकू बरामद किए गए। मुलजिम द्वारा अवैध हथियार रखने संबंधी कोई वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। देशी कटटा व धारदार चाकू को जब्त कर मुल्जिम के विरुद्ध धारा 9/25,4/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मुलजिम से अवैध हथियार कब्जे मे रखने के संबंध में अनुसंधान जारी है,इसी प्रकार टीम B श्री कमलेश कुमार सउनि के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने, देशराज चौराहा के पास से संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सददाम हुसैन पुत्र श्री वकार अहमद उम्र 20 साल निवासी नेहरु नगर रंगपुर रोड कोटा जंक्शन का होना बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। मुलजिम से अवैध धारदार हथियार रखने संबंधी कोई वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। धारदार बटनदार चाकू को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है। दोनो मुलजिम बदमाश व आपराधिक प्रवृति के है जिनके विरुद्ध पूर्व मे भी हत्या का प्रयास, मारपीट करना, अवैध हथियार कब्जे मे रखने संबंधी कई प्रकरण दर्ज है।
नाम पता मुल्जिम -
1. मोहम्मद अयान उर्फ लश्कर पुत्र श्री शाबीर हुसैन जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी मस्जिद गली कोटा जंक्शन थाना भीमगंजमण्डी कोटा शहर
2. सददाम हुसैन पुत्र श्री वकार अहमद जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी नेहरु नगर रंगपुर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)