पर्यटन संस्कृति क्विज ....5 ( 2.10.25 )
का परिणाम -
विजेताओं एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई ।
कुल प्रतियोगी - 13 ( इनमें 2 बिहार से हैं )
प्रथम
********
फिरोज़ अहमद, कोटा
द्वितीय
*********
विजय माहेश्वरी,कोटा
अर्चना शर्मा,कोटा
सुशीला जोशी, कोटा
अन्य प्रतियोगी
***************
डॉ. वैदेही गौतम, सत्येंद्र कुमार पाठक, करपी , अरवल , बिहार.ऊषा किरण, बिहार, नेहा प्रधान,रीता गुप्ता कोटा,राम मोहन कौशिक कोटा,सपना जैन,अंजना मनोज गर्ग कोटा,एकता शर्मा कोटा,
सही उत्तर
********
(1) अखिलेश बेगरी, कोटा शहर
(2) राव माधो सिंह संग्रहालय गढ़ पैलेस कोटा
(3) मिट्ठे शाह की दरगाह गागरोन (झालावाड़) में स्थित है यहीं पर संत पीपा की समाधि है।
(4) गणगौर पर्व पर बूंदी के राजकुमार जोधसिंह व उनकी पत्नी स्वरूप कँवर की नाव को मस्त हाथी ने गणगौर की प्रतिमा सहित जैत सागर में डुबो दिया था। तभी से बूंदी में गणगौर का पर्व मनाना बंद कर दिया गया।
(5) कोटा का कंसुआ शिव मंदिर आठवीं शताब्दी में राजा शिवगण ने बनवाया था।
(6) कोटा के जग मंदिर को रानी बृज कुंवर ने 18 वीं शताब्दी में बनवाया था। (1743 से 45)
(7) मथुराधीश जी की प्रतिमा को कोटा राज्य के शासक महाराव दुर्जनशाल सिंह सन् 1744 ई० में कोटा लेकर आए थे।
(
दरा में अबला मीनी के महल के समीप पांचवीं शताब्दी का शिव मंदिर स्थित है जो गुप्तकालीन है। यह भीम चौरी के नाम से प्रसिद्ध है।
(9) सहरियों के प्रसिद्ध नृत्य का नाम सहरिया स्वांग नृत्य है जो शंकरिया नृत्य भी कहा जाता है।
(10) कोटा का मेला दशहरा सन् 1893 ई० में महाराव उम्मेद सिंह जी द्वितीय के शासनकाल में शुरू हुआ था।
(11) उन्हेल गांव झालावाड़ जिले में नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
(12) खातौली के आगे झरेर के बालाजी का मंदिर सवाई माधोपुर और कोटा जिलों की सीमा बनता है सवाईमाधोपुर जिले में चंबल नदी के मध्य स्थित है।
(13) क्रोकू घड़ियाल
(14) आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है।
संलग्न फोटो हाडोती के निम्न पर्यटक स्थलों और उत्सवों के हैं:-
1-दुगारी फोर्ट , बूंदी जिला
2-कपिलधारा, बाराँ जिला
3- शाहबाद की जामा मस्जिद ,बाराँ जिला
4-शैल चित्र अलनिया , कोटा जिला
5- सीताबाड़ी कुंड मेले का दृश्य ,जिला बारां
6.-पुरातात्विक स्थल दहलनपुर मठ, ज़िला झालावाड़
***************************
संयोजक : डॉ. प्रभात कुमार सिंघल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)