कोटा 3 अक्टूबर। राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान में प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ टी शुभमंगला एवं जिला कलक्टर पीयूष समारिया के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटा डॉ नरेन्द्र नागर के नेतृत्व में जिले में दशहरा मेला एंव दीपावली के त्यौहार को देखते हुए खाद्ध सुरक्षा दल ने बुधवार और शुक्रवार को शहर में दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों का निरिक्षण किया। दशहरे मेले में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरिक्षण कर 65 किलो दूषित गोभी नष्ट करवाई व कोटा शहर में 55 किलो सास जब्त किया
कोटा में दशहरा मेले को देखते हुए खाद्य सुरक्षा दल ने शहर में विभिन्न स्थानों पर सघन निरिक्षण करते हुए कुन्हाड़ी, श्रीनाथपुरम, गुमानपुरा, स्माल स्केल इण्डस्ट्रीयल एरिया, फल व सब्जी मंडी में राज्य सरकार द्वारा चलाए गए सर्विलांस के स्पेशल ड्राइव के तहत 40 नमूने विभिन्न ब्रांड के खाद्य तेल व 58 नमूने विभिन्न फलों व सब्जियों के लिए गए, इन सभी नमूनों को जयपुर स्थित प्रयोगशाला में भिजवाया गया।
बुधवार व गुरुवार को दशहरे मेले में 15 से अधिक प्रतिष्ठानों का निरिक्षण कर 65 किलो सडी गली गोभी नष्ट करवाई गई। सभी विक्रेताओं के यहां तेल को बार गर्म कर काम में नहीं लेने ,फूड लाइसेंस टांग कर रखने,साफ सफाई रखने,कच्चा माल बिल से खरीदने,अवधि पार खाद्य पदार्थ नहीं भेजने हेतु पांबद किया गया। साथ ही खाद्य सामग्री खरीदने भंडारण व विक्रय सम्बंधित विभिन्न नियमो से अवगत करवाया गया।
शुक्रवार को दशहरे मेले में किए निरिक्षण के आधार पर तलवंडी स्थित फर्म से सास का एक नमूना खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम के तहत लिया जाकर 5-5 किलो की 11 पीपिया सास की सीज की गई। साथ ही कोटा में दो नमकीन विक्रेताओं के यहा निरिक्षण कर एक-एक नमूना नमकीन का लिया गया।
खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम के तहत लिये गये सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला कोटा भेजा गया। जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
राज्य सरकार व जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार दशहरे मेले एंव दीपावली के त्यौहार को देखते हुए सभी प्रकार के खाद्य विक्रेताओं व मेले में बिकने वाली खाद्य सामग्री के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जाकर निरिक्षण व नमूनीकरण की कार्यवाही की जाएगी।
उक्त कार्रवाईयों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र वीर सिंह जादौन, अरुण सक्सेना, संदीप अग्रवाल व मौजीलाल कुम्भकार शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)