5 अक्टूबर शुक्रवार को सिमलिया ग्रामपंचायत भवन में प्रात 10 बजे से 1 बजे
तक लायन्स क्लब कोटा द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जावेगा।
लायंस क्लब कोटा के अध्यक्ष सी पी विजयवर्गीय एवम सिमलिया ग्रामपंचायत की
सरपंच श्रीमती राजेश नागर ने बताया की आखों के विभिन्न रोगों की जाँच जैसे
मोतियाबिंद आदि की चिकित्सा एवम लेन्स प्रत्यारोपण आपरेशन बिना टांके वाले ,
जांच एवम भर्ती निशुल्क वरिष्ठ एवम अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ डाक्टर विशाल
स्नेही एवम उनके सहयोगियों द्वारा किये जायेगें।कम्प्यूटर
द्वारा निशुल्क जांचकर नम्बर दिए जायेंगे , उसके पश्चात रोगी का ऑपरेशन 6 व
7 अक्टूबर को झालावाड़ रोड कोटा हवाईअड्डे के सामने स्थित लायंस क्लब भवन
में किया जायेगा । आवश्यक सूचना : - नेत्ररोगी अपने आधार कार्ड या अपने
वोटर आई डी की जेरोक्स कॉपी व 2 पासपोर्ट साइज के फोटो साथ लेकर आएंगे,
भर्ती किये गए रोगियों के लिए भोजन, आवास, दवाइयां, व चश्मे की व्यवस्था
निशुल्क की जावेगी।रोगी के साथ आने वाले व्यक्ति को अपने खाने, बिस्तर आदि
की व्यवस्था स्वंय को करनी होगी।रोगियों की देखभाल नेत्र चिकित्सा शिविर के
स्थानीय संयोजक रईस खान पूर्व उप प्रधान एवम उनके सहयोगी करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)