नाथूराम गोडसे ने ,जिनका बेरहमी से क़त्ल किया था ,आज उस महात्मा
,राष्ट्रपिता ,गांधी की 150 वीं जयंती है ,,जिस महात्मा गांधी का सत्तापक्ष
राजनीति दल अपने विधान में ,गाँधी की विचारधारा पर चलने की वैधानिक
चेतावनी लिखकर ,,उस दल के समर्थक गांधी के हत्यारे का मंदिर बनाते हो उस
महात्मा का आज जन्म दिन है ,वोह गांधी ,वोह महात्मा ,,जिसने एक लाठी ,एक
लंगोटी के बल पर ,,अंग्रेज़ो को देश छोड़ने पर मजबूर किया ,उस महात्मा का आज
जन्म दिन है ,वोह महात्मा जिसने देश को आज़ादी दी और देश ने उस महात्मा
से संबंधित रिकॉर्ड ,,खुसूसी रिकॉर्ड संभाल कर भी नहीं रखे ,वोह महात्मा
जिसे अघोषित राष्ट्रपिता की पदवी मिली ,,जिसका हम रिकॉर्ड भी न बना सके
,वोह महात्मा जिसे अपमानित करने वाले को सजा दिलवाने का क़ानून भी हम न बना
सके ,वोह राष्ट्रपिता जिनकी 147 वीं जयंती पर आज ही के दिन ,कोटा के सांगोद
चौराहे पर लगी उनकी प्रतिमा को ,बढ़ी अपमानकारी स्थिति में उनकी मूर्ति को
हटा दिया गया था ,जिसे बाद में भरत सिंह के आंदोलन के बाद लगाया गया ,,जिस
प्रतिमा को गलत तरीके से हटाना तो साबित हुआ ,लेकिन दोषी लोगो को आज तक सजा
की मांग को लेकर एक पूर्व मंत्री भरत सिंह आंदोलन पर है ,,जबकि इस घटना
में लिप्त लोगो को सजा दिलवाने ,पद से हटवाने के मामले में उस गांधी के
विचारक ,विधानसभा ,लोकसभा में विधिवत सरकार से सवाल भी नहीं उठा सके ,,वोह
महात्मा गांधी जो चाहते तो ऐश ओ आराम की ज़िंदगी जीते ,,लेकिन जब अर्धनग्न
लोगो को देखा तो खुद ,सर्दी ,गर्मी ,बरसात में अर्ध नग्न हो गए ,लाठी उनका
सहारा ,लंगोटी धोती उनका तन ढंकने का ज़रिया और दो रोटी उनका पेट पालन बन
गया ,,वोह महात्मा जिन्होंने अंग्रेज़ों से ,अपने लोगो से कुछ भी मनवाने के
लिए कोई ज़िद नहीं की ,कोई हिंसा नहीं ,की ,सिर्फ खुद को तकलीफ दी ,खुद को
तकलीफ देकर आमरण अनशन पर बैठे और इसी अनशन बम से उन्होंने एक हौसला पाया
,देश को एक हौसला ,दिया ,वोह महात्मा जिनका नाम पिछले दिनों ,,एक सत्ता
परिवर्तन के एजेंट अन्ना हज़ारे ने ,अनशन को हथियार बनाकर ,,सत्ता परिवर्तन
कर ,सरकार की चमचागिरी में ले गए ,,,,देश की धड़कनो में ,विश्व की आत्मा में
,दलितों को सवर्णो से मिलाकर एक करने वाले महात्मा गांधी ,,हिन्दू
,मुस्लिम ,सिक्ख ,ईसाई ,सभी को एक साथ ,क़ौमी एकता का संदेश देकर ,देश को एक
जुट करने वाले ,महात्मा गांधी को आज उनके 150 वे जन्म दिवस पर शत शत नमन
,,,,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)