कोटा न्यायायलय परिसर में वकीलों ,,पक्षकारो ,,अदालतों की बढ़ती संख्या और
सिमटता परिसर ,,वकील ,,पक्षकार सभी के लिए मुसीबत बन गया है ,,हालात यह है
के वकील पक्षकारो के दुपहिए और चोपहिये वाहनों के खड़ा करने तक की जगह नहीं
है ,,वकीलों ने आज ,,,व्यवस्था के तहत पोस्टऑफिस और अभियोजन कार्यालय के
पास स्वेच्छा से बैठने की व्यवस्था की ,,इस व्यवस्था के बाद वहां खड़े होने
वाले वाहनों को ,,अदालत परिसर के एक मात्र पार्क में खड़ा करने की व्यवस्था
शुरू की गयी ,,,,,कोटा अदालत परिसर ,,संभाग की सबसे बढ़ी अदालत ,,यहां कई
सालों से वकील हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर हड़ताल पर है ,,लेकिन वर्तमान
परिसर ,,वर्तमान ,वकीलों पक्षकारो की सुविधाएं ,, न्यायालयों में जजों के
बैठने ,,सुनवाई की इजलास ,,बाबुओं के बैठने और वकील पक्षकार की सुनवाई के
वक़्त डाइज़ तक के डेकोरम की व्यवस्था नहीं है ,, पांच वर्ष पूर्व राजस्थान
उच्च न्यायालय ने राजस्थान सरकार को सभी जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में
चरणबद्ध तरीके से न्यायलय परिसर में पक्षकार ,,वकीलों की सुविधाएं उपलब्ध
कराने के आदेश दिए थे ,लेकिन खुद अदालत सुनवाई के लिए ही व्यवस्था नहीं हो
पाई है ,,हालत यह है के कोटा में तीन पारिवारिक न्यायलय ,,किरायाअधिकरण
न्यायालय ,,,मोटर यान दुर्घटना की दो न्यायालय पहले से ही दूर काफी दूर
दूसरे परिसरों में संचालित है ,,जबकि रेलवे कोर्ट रेलवे स्टेशन डी आर एम
कार्यालय में संचालित है ,,इधर न्यायलय दो दक्षिण ,,तीन उत्तर ,,पांच
दक्षिण ,,,कंजूमर फॉर्म ,,कंजूमर सर्किट बेंच ,,श्रम न्यायलय अन्य
कार्यकारी अदालतों ,,राजस्व न्यायलयों के साथ पहले से ही कलेक्ट्रेट परिसर
में संचालित है ,,कोटा जिला न्यायलय परिसर में एक जिला न्यायलय ,,छह अपर
जिला जज न्यायालय ,,एक पोस्को ,,एक अनुसूचित जन जाति न्यायलय ,,,दो महिला
,उत्पीड़न ,,इलेक्ट्रिसिटी कोर्ट ,,अपील किराया अधिकरण ,,ऍन डी पी एस विशेष
न्यायालय ,,ऐंटी करप्शन कोर्ट ,,,एक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ,,छह
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ,,एक गर्भ निरोधक मामलात कोर्ट ,,, दो
मुंसिफ ,,,पांच अपर मुंसिफ उत्तर ,,पांच अपर मुंसिफ दक्षिण ,,चार विशेष चेक
अनादरण मामलात की अदालते है जबकि वर्तमान में विशेष कॉमर्शियल कोर्ट
,,विशेष मानवाधिकार कोर्ट ,,दिव्यांग कोर्ट अधिसूचित है ,,दो स्थाई लोक
अदालत ,,पक्षकारो को समझाइश के लिए ऐ डी आर ,,,नक़ल विभाग ,,मुंसरिम ,,,,दो
सुलभ शौचालय ,कुछ जनसुविधा केंद्र ,,,नजारत ,,लोक अभियोजक सरकारी ,,लोक
अभियोजक वकील कोटे के कार्यालय है ,,एक बैंक ,,एक पोस्ट ऑफिस ,,एक केदियो
के लिए ठहराव स्थान बैरक है ,,अभिभाषक परिषद कार्यालय ,,पुस्तकालय ,परिसर
भवन ,,महिला भवन ,,सहित कई भवन बने हुए है ,,ऐसे में वकील और पक्षकारो
,,बाबू रीडर सहित अधिकारियो ,,गवाहान की उपस्थिति बेहिसाब होती है ,,,एक
छोटे से सीमित परिसर में इतना दबाव ,,इतनी संख्या में वकील ,,,उनके वाहन
,,सही में अराजकता के हालात तो पैदा करते है ,,चेक अनादरण कोर्ट क्रम तीन
,,चार ,,सहित कुछ कोर्टों में तो ,,सुनवाई के लिए डाइज़ भी नहीं बनी है
,इजलास का माहौल नहीं है ,,मजिस्ट्रेट साहिबा को स्टडी टेबल कुर्सी पर
बैठना पढता है ,,वकील और गवाह को खड़े रहकर ,,भीड़ भरे माहौल में जिरह ,,बयान
करवाना और बहस करना पढ़ती है ,,,एक छोटे से कार्यकारी अधिकारी को चेंबर
,,कार ,,बंगला और कार्यालय में बेहतरीन कुर्सियां ,,इजलास होती है जबकि
अदालत परिसर में चेक अनादरण मामलात कोर्ट की यह हालत ,,देखने योग्य है
,,वकील ,, न्यायिक अधिकारी ,,बाबू ,,रीडर ,,जनहित में तात्कालिक रूप से
परेशानी उठाकर भी सुनवाई के हिस्सेदार है ,,लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश
तत्काल प्रसंज्ञान लेना ,,तत्काल सुनवाई ,,तत्काल निस्तारण इन हालातों में
एक पीठासीन अधिकारी के लिए सम्भव ही नहीं है ,,कोटा न्यायालय परिसर में
वकीलों की संख्या निरंतर बढ़ रही है ,,ऐसे में कल सभी वकील साथियो ने सहमति
अनुसार पोस्ट ऑफिस ,,अभियोजन कार्यालय के पास कुछ साथियो की बैठने की
व्यवस्था की है ,,सायकल स्टेण्ड अब पार्क में भी लगने लगा ,है ,लेकिन यह
स्थाई समाधान नहीं है ,,,सेंट जोन्स के पास अधिग्रहित भूमि ,,पर तात्कालिक
रूप से मोटर साइकल कार पार्किंग स्थल हो सकता है ,,जबकि ,,अण्डर ग्राउंड
कार पार्किंग योजना जिसे रोक दिया गया है उसे फिर से लागु कर इस परेशानी से
,वकीलों ,पक्षकारो को मुक्ति दिलवाई जा सकती है ,यह सरकार की ज़िम्मेदारी
है ,,खेर अब राजस्थान बार कौंसिल के चुनाव की घोषणा लगभग तय है ,,कई
प्रत्याक्षी की दौड़ में लगे वकील साथी ,,विनम्र होकर संदेश दे रहे है ,,तो
बढ़ चढ़ कर समस्या समाधान के बारे में विचार जताने लगे है ,,जबकि कोटा
अभिभाषक परिषद के चुनाव भी चार माह बाद होना तय है ,लेकिन वर्तमान
कार्यकारिणी ने इस अव्यवस्था के समाधान को लेकर कई सकारात्मक बैठके की है
,प्रयास किये है ,,लेकिन न जाने क्यों हम तात्कालिक समस्या समाधान में
कामयाब नहीं हो सके है ,,वैसे चुनाव की बरसात होने लगी है ,चुनावी
,,,,वायदों ,,घोषणाओं की टर टर भी शुरू हो गयी है ,,लेकिन कोटा न्यायलय
परिसर में वकील ,,जजों ,,बाबुओं के बैठने की व्यवस्था का स्थाई समाधान
शीघ्र निकालना ज़रूरी है जबकि पार्किंग व्यवस्था में वैकल्पिक परिसर नहीं
दिया गया तो अदालत परिसर में अराजकता का माहौल बना रहेगा
,,,,,,,,,,,,,,,,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)