नगर विकास न्यास वकीलों के प्लाट आवंटन समस्या समाधान के लिए हर सम्भव
प्रयास कर रहा है ,,इसके लिए अभिभाषक परिषद अध्यक्ष नवीन शर्मा के साथ
वरिष्ठ अधिकारियो से भी वार्ता की जा रही है ,,उक्त घोषणा करते हुए
राजस्थान नोटेरी एसोसियशन कोटा जिला इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश
कुशवाह द्वारा आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में बोलते हुए नगर विकास न्यास
अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने कहा के वकीलों की हर समस्या समाधान में वोह उनके
साथ है ,,उन्होंने कहा वोह खुद लो ग्रेजुएट है ,,अब वोह भी वकालत में
अपना पंजीयन कराएंगे ,,,,मेहता ने कहा वकीलों के प्लाट समस्या समाधान के
लिए नगर विकास न्यास गंभीर है क्योंकि उन्हें भी पचास करोड़ रूपये की वसूली
करना है ताकि कोटा का पर्यटन विकास और आकर्षक सौंदर्यकरण हो सके
,,कार्य्रकम की अध्यक्षता करते हुए अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष नवीन शर्मा
ने साफ़ कहा के वकीलों के प्लाट आवंटन समस्या के लिए नगरविकास न्यास और
सरकार से लगातार सम्पर्क में रहने और क़ानूनी व्यवस्थाएं बताने के बाद भी अब
तक समाधान नहीं हुआ है ,उन्होंने कहा के नोटेरी क़ानून में नोटेरी को कई
मामलों में प्रोटेक्शन है और ऐसे में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो को विस्तृत
दिशानिर्देश के लिए ज्ञापन भी दिया जाएगा ,,उन्होंने नोटेरी एडवोकेट्स से
सजग और सतर्क रहकर नियम प्रावधान के तहत कार्य करने के लिए भी कहा
,,,कार्यक्रम में बोलते हुए नोटेरी अध्यक्ष रमेश कुशवाह ने कहा के सभी
नोटेरी अब एकजुट हुए है वोह अभिभाषक परिषद से सहयोग लेकर ,,नोटेरी के
समस्याओं के समाधान और अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे ,,,कार्यक्रम में
सभी नोटेरी एडवोकेट मौजूद थे ,,,कार्यक्रम का संचालन प्रह्लाद मीणा ने किया
जबकि ,,कार्यक्रम को सलीम मोहम्मद खान ,,,,जगदीश ठाडा ,,अख्तर खान अकेला
,,ब्रह्ममानन्द शर्मा ,,आबिद हुसैन अब्बासी ,,,दिनेश रावल ,,भूपेंद्र
मित्तल ,,महेश गौतम सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया ,,रमेश कुशवाह के
जिला अध्यक्ष बनने पर सभी वकीलों ने उनका स्वागत किया ,,,अख्तर खान अकेला
कोटा राजस्थान
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)