पापा कहते है बेटा नाम करेगा ,,बढ़ा होकर कुछ ऐसा काम करेगा ,,एक फ़िल्मी गीत
की बच्चो को हौसला देने वाली यह चंद लाइने ,,मेरे बढे भाई नासिर अली नक़वी
एडवोकेट की भावी प्रतिभावान एडवोकेट की परवरिश को लेकर सही और सच साबित हुई
है ,,एडवोकेट नासिर अली नक़वी की पुत्री हमारी भतीजी अलीना नासिर नक़वी ने
आल इन्डिया मूट कोर्ट कॉम्पिटिशन में रनर रहकर जयपुर का ही नहीं राजस्थान
का पुरे भारत में नाम रोशन कर दिया है ,,अलीना नासिर नक़वी राजस्थान
यूनिवर्सिटी विधि महाविद्यालय में पांच वर्ष के विधि पाठ्यक्रम
में द्वितीय वर्ष की छात्रा है उन्होंने गलगोटिया यूनिवर्सिटी दिल्ली में
बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित आल इन्डिया मूट कोर्ट कॉम्पिटिशन में
रनर रहकर यह सम्मान प्राप्त किया है ,,,अलीना नासिर नक़वी बचपन से ही
प्रतिभावान छात्रा रही है उनका लक्ष्य अपने पिता की तरह बेस्ट विधि
विशेषज्ञ एडवोकेट बनने का रहा है ,,,,इसी लिए उन्होंने पांच वर्षीय विधि
स्नातक पाठ्यक्रम में जयपुर यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया ,,,मूट कोर्ट का
मतलब ,,किसी भी मुद्दे को लेकर ,,एक नाट्य रूपांतरित कोर्ट जिसमे ,,जज
,,वकील ,,प्रतिपक्ष वकील किसी भी मुक़दमे की स्टडी कर अपने तर्को और विधिक
दृस्टांतो के ज़रिये मुक़दमे का निस्तारण अपने पक्ष में करवाने का प्रयास
करता है ,,बस दिल्ली गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया की
तरफ से इस आल इंडिअय मूक कोर्ट कॉम्पिटिशन का आयोजन हुआ ,,बिटिया अलीना
नासिर नक़वी का राजस्थान विधि महाविद्यालय के पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम की
छात्रा के रूप में उनकी प्रतिभा ,,उनकी तार्किक क्षमता को देखते हुए चयनित
कर इस मुक़ाबले के लिए उतारा गया ,,राजस्थान हाईकोर्ट में पेनल चयनित
सीनियर कौंसिल नासिर अली नक़वी को अपनी प्रेरणा समझकर इस मूक कोर्ट कॉमिटिशन
में उत्तरी ,,राजस्थान की इस प्रतिभावान लाड़ली बिटिया ने कमाल कर दिखाया
,,,एक अभिमन्यु की तरह गर्भ में ही विधिक दांव पेंच सीखने वाली इस बिटिया
अलीना नासिर ने मूक कोर्ट में अपने न्यायिक दृस्टांतो ,,तर्को ,,,मुक़दमे की
पैरवी की विनम्र स्टाइल ,,हाव भाव से ,,मूक कोर्ट के इस कॉम्पिटिशन में
दूर दराज़ से आये कई प्रतिभागियों में रनर रहकर ,,राजस्थान का नाम रोशन कर
दिया ,,अलीना नासिर अली नक़वी के पिता नासिर अली नक़वी ,राजस्थान हाईकोर्ट
में वरिष्ठ अधिवक्ता ,,पूर्व राजकीय महाधिवक्ता ,,,राजस्थान बार कौंसिल के
चेयरमेन ,बार कौंसिलर ,,राजस्थान वक़्फ़ बोर्ड ,,मदरसा बोर्ड के मंत्री दर्जा
चेयरमेन भी रहे है ,,बिटिया अलीना नासिर नक़वी ,,उनके परिवार ,,पिता नासिर
अली नक़वी ,,उनकी अम्मी जान ,,खासकर उनके गुरुजनो को बहुत बहुत मुबारकबाद
,,बधाई ,,,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)