आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

21 जुलाई 2013

वसुंधरा चुनाव आते ही लौट आईं, भगोड़े दोस्त अभी लंदन में ही''



जयपुर/जोधपुर. भोपालगढ़ कस्बे में शनिवार दोपहर टेक ऑफ के दौरान निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार से जोधपुर आए। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल प्रकाश ने दी। मुख्यमंत्री गहलोत लाडनूं में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बाद हेलिकॉप्टर से दोपहर डेढ़ बजे भोपालगढ़ पहुंचे। यहां भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र का लोकार्पण तथा उपखंड कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद जन सभा को संबोधित किया। अपराह्न सवा चार बजे जोधपुर रवाना होने के लिए वे हेलिकॉप्टर में सवार हुए। पायलट ने हेलिकॉप्टर स्टार्ट कर दिया, लेकिन उड़ान भरने से पहले हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई गई। इसके चलते सीएम हेलिकॉप्टर से उतर गए और कार से जोधपुर के लिए रवाना हो गए। हेलिकॉप्टर अमेरिका की बेल कंपनी का था। 
 
वे करीब शाम छह बजे जोधपुर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज के दोनों अस्पतालों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के शिरकत की। सीएम से मिलने के लिए सिविल एयरपोर्ट पर लोगों का मजमा लगा रहा। भीषण गर्मी व उमस के बावजूद लोग यहां डटे रहे। बाद में साढ़े चार बजे जब उन्हें पता चला कि सीएम हेलिकॉप्टर से नहीं आ रहे है तो वे मायूस होकर लौट गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...