आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

05 मार्च 2012

बिना साइड इफेक्ट स्मोकिंग छोड़ें इस नेचुरल तरीके से



आदत अच्छी हो या बुरी एक बात दोनों के लिए लागू होती है। वो ये कि किसी कार्य का बार-बार किया जाना अभ्यास या आदत का रूप ले लेता है। इस आदत या अभ्यास को विपरीत आदत द्वारा बदला जा सकता है। सिगरेट पीना भी एक ऐसी ही आदत है। अगर आप भी सिगरेट की आदत से परेशान है। इसे छोडऩा चाहते हैं तो किसी तरह का इलाज करवाने से अच्छा है कि प्राकृतिक तरीके से योगाभ्यास के द्वारा इसे छोड़े। नीचे लिखे कुछ योगासन ऐसे हैं, जिनका नियमित रूप से अभ्यास करने से आपको जल्दी सिगरेट छोडऩे में मदद मिलेगी। इनके माध्यम से आप बिना साइड इफैक्ट के सिगरेट छोड़ सकेंगे।

सिद्धासन- आसन पर बैठकर पैर खुले छोड़ दें। अब बायें पैर की एड़ी को गुदा और जननेन्द्रिय के बीच रखें। दाहिने पैर की एड़ी को जननेन्द्रिय के ऊपर इस प्रकार रखें जिससे जननेन्द्रिय और अण्डकोष के ऊपर दबाव न पड़े। पैरों का क्रम बदल भी सकते हैं। दोनों पैरों के तलुवे जंघा के मध्य भाग में रहें। हथेली ऊपर की ओर रहे इस प्रकार दोनों हाथ एक दूसरे के ऊपर गोद में रखें। अथवा दोनों हाथों को दोनो घुटनों के ऊपर ज्ञानमुद्रा में रखें। आँखें खुली अथवा बन्द रखें।

अनुलोम-विलोम- नाक का दाहिना भाग अंगूठे से बन्द करें, बायीं और से लम्बी सांस ले।

- अब दाहिनी ओर से नाक खोले और बायीं नाक को मध्य अंगुली से बन्द करे, और दाहिने भाग से सांस बाहर छोड़े।

- अब दाहिनी ओर से सांस अन्दर ले।

- दाहिनी नाक अंगुठे से बन्द करे, बायीं ओर से सांस बाहर छोड़े।

इसी तरह यह क्रिया 10-20 मिनट तक करें। ध्यान रहे फेफड़ों मे हवा भरे, पेट मे नही।

शवआसन

शवासन करने के लिए सीधे लेट जाएं हाथ और पैरों को ढीला छोड़कर आराम की अवस्था में आ जाएं। ध्यान रहे इस आसन में आपको एकाग्रता की जरूरत है। गहरी सांस लें और आज्ञा चक्र को यानी अपनी दोनों आइब्रोज के बीच देखें। ये आसन सही तरीके से करने से तनाव व थकान से राहत मिलती है। साथ ही अद्र्ध मत्सयेंद्र आसन, सुखासन आदि भी नियमित रूप से करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...