आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

04 मार्च 2015

अब दिलीप संघवी बने सबसे अमीर भारतीय, मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर खिसके


मुंबई। फार्मा क्षेत्र के दिग्गज दिलीप संघवी अब देश में सबसे अमीर उद्योगपति हो गए हैं। उनकी नेटवर्थ 21.5 अरब डॉलर (करीब 1.34 लाख करोड़ रु.) बताई गई है। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। उनकी नेटवर्थ 21 अरब डॉलर (लगभग 1.30 लाख करोड़ रु.) है। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दो दिन पहले ही देश के अमीरों की सालाना फेहरिस्त जारी की है।
दिलीप सांघवी।
दिलीप सांघवी।
इसके 'रियल टाइम' अपडेट के मुताबिक, विप्रो के अजीम प्रेमजी तीसरे स्थान पर हैं। फोर्ब्स की सूची में इससे पहले लगातार आठ साल तक मुकेश अंबानी नंबर एक पर रह चुके हैं। दुनिया के अमीरों की सूची में संघवी 37वीं पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी फिसल कर 43वें स्थान पर आ गए हैं।
ये है दुनिया के टॉप टेन अमीरों की लिस्ट
रैंक नाम नेटवर्थ(डॉलर में)
1 बिल गेट्स 79.2 अरब
2 कार्लोस स्लिम 74.4 अरब
3 वारेन बफेट 71.2 अरब
4 अमानिको ओर्टेगा 65.5 अरब
5 लैरी एलिसन 53.7 अरब
6 चार्ल्स कोच 43.1 अरब
6 डेविड कोच 43.1 अरब
8 लिलियन बेटनकोर्ट 41.1 अरब
9 क्रिस्टी वाल्टन 40.7 अरब
10 जिम वाल्टन 39.3 अरबअब तक देश के सबसे अमीर आदमी रहे मुकेश अंबानी को इस बार लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। ओवरऑल लिस्ट में मुकेश 42 नंबर हैं। उनकी नेटवर्थ 21 अरब डॉलर (लगभग 1.30 लाख करोड़ रु.) है। 2014 में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 23.6 अरब डॉलर थी। 13 अप्रैल, 1957 को जन्में मुकेश अंबानी ने 1981 में रिलायंस का काम संभाला था। इस वक्त वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक हैं। उनकी कंपनी की जामनगर गुजरात में बुनियादी स्तर की विश्व की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफाइनरी है। मुकेश इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियंस के मालिक भी हैं। आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड के चेयरमैन अजीम प्रेमजी फोर्ब्स की इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। 1999 से 2005 तक देश के सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके प्रेमजी पिछले साल भी तीसरे स्थान पर थे। 69 साल के प्रेमजी की नेटवर्थ 19.1 अरब डॉलर (लगभग 1.18 लाख करोड़ रुपए) है। विप्रो के दुनियाभर में एक लाख तीस हजार कर्मचारी हैं और इसकी 54 देशों में शाखाएं हैं। विप्रो का मुख्यालय बैंगलोर में है। अजीम प्रेमजी का जन्म मुंबई के एक गुजराती मुस्लिम परिवार में 24 जुलाई 1945 को हुआ था। मुकेश अंबानी की तरह प्रेमजी को भी अपनी पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी थी। जब उनके पिता एमएच प्रेमजी का 1966 में निधन हो गया था। उस समय अजीम प्रेमजी की उम्र महज 21 साल थी। अजीम प्रेमजी ने जब कारोबार संभाला उस समय उनकी कंपनी वेस्टर्न इंडिया वेजिटेबल प्रोडक्ट कंपनी हाइड्रोजनेटेड वेजिटेबल आयल बनाती थी। बाद में साबुन तेल बनाने वाली वेस्टर्न इंडिया वेजिटेबल ने विप्रो का रूप लिया और विभिन्न उत्पादों के साथ ही आईटी क्षेत्र में खास मुकाम बनाया। 2005 में अजीम प्रेमजी को सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। अजीम प्रेमजी के परिवार में पत्नी यास्मिन और दो बच्चे रिषाद और तारिक हैं. रिषाद विप्रो में ही कार्यरत हैं। प्रेमजी की संस्था ‘दि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन’ गरीब बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने में योगदान देती है।शिव नाडर- शिव नाडार एचसीएल टेक्नॉलोजीज के अध्यक्ष एवं प्रमुख रणनीति अधिकारी हैं। सबसे अमीर भारतीय उद्योगपतियों में उनका स्थान चौथे नंबर पर है। इनका नेटवर्थ 15.1 अरब डॉलर है। नाडर पिछले साल इस लिस्ट में सातवें स्थान पर थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...