रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक गुरुकुल आश्रम के संचालक
पर बच्चों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बच्चों के अभिभावकों ने इस
संबंध में पुलिस केस दर्ज कराया है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि उनके
बच्चों से आश्रम का संचालक रमानंद लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा है। रायगढ़
के कलेक्टर मुकेश बंसल ने रविवार को मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय
समिति गठित की है। एसडीएम केएस मंडावी ने अन्य सदस्यों के साथ इस मामले की
जांच भी शुरू कर दी है।
क्या है मामला
छात्रों के परिजनों ने आरोप लगाया गया है कि सलखिया स्थित आर्य विद्या
मंदिर का स्वामी गुरुकुल आश्रम में नौ बजे रात को भगवान की पूजा करने के
बाद नाबालिगों के साथ दुष्कर्म को अंजाम देता था। आश्रम में यह घिनौना खेल
लंबे समय से चल रहा है।