आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

08 फ़रवरी 2014

याम फेस्टिवल में खूब नाची पुजारिनें, पशुबलि की प्रथा आज भी है जारी



किसी भी कृषि आधारित देश में नई फसल का आने पर बड़ी खुशी का मौका होता है। दुनिया भर के लोग इसे अपने यहां अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। लेकिन अफ्रीका के कुछ देशों में इसे मनाने का तरीका विचित्र है। यहां नई फसल पर गाय की बलि की प्रथा अभी प्रचलित है।
गत 29 जनवरी से आइवरी कोस्ट में उत्सव का माहौल है और लोग याम फेस्टिवल (फसल आने पर मनाया जाने वाला पर्व) बड़ी खुशी के साथ मना रहे हैं। विचित्र परंपराओं और प्रथाओं वाले अफ्रीका महाद्वीप के कई देशों में यह पर्व मनाया जाता है। आइवरी कोस्ट का नाम कोट डिवोइरे (Côte d'Ivoire) भी है।
अफ्रीका के छोटे से देश आइवरी कोस्ट के शहर एबेनगौरोउ (Abengourou) में नई फसलें आने पर 'याम' मनाया गया। याम शब्द का अंग्रेजी में अर्थ शकरकंद होता है। एबेनगौरोउ में 'याम' के मौके पर पुजारिनों ने डांस किया और कई तरह के व्यंजन भी बनाएं। लेकिन यहां के लोग इस मौके पर गाय की बलि भी देते हैं। यह हृदय विदारक कुप्रथा आज भी यहां जारी है।
आइवरी कोस्ट की सीमा लाइबेरिया, गुएना, माली, बर्किना फासो और घाना से लगी हुई है। यह यूरोपी देशों का यह उपनिवेश भी रहा है। इसे फ्रांस से 1960 में स्वतंत्रता मिली। यहां की आधिकारिक भाषा अभी फ्रांसीसी है। यहां की राजधानी यमौसेक्रो है। इसकी अनुमानित संख्या लगभग 2 करोड़ 24 लाख है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...