आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

30 जनवरी 2014

मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह का इस्तीफा, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव



मुंबई. प्रदेश पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह के नौकरी छोड़कर भाजपा का दामन थामने और लोकसभा चुनाव लडऩे के आसार हैं। सूत्रों के अनुसार सिंह पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर भाजपा के टिकट पर अपने गृह प्रदेश उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लडऩे वाले हैं। हालांकि सिंह ने इस बात को गलत बताया है। भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी के बड़े नेताओं के साथ सिंह की बातचीत हो चुकी है। उनका पुलिस सेवा छोड़कर भाजपा में शामिल होना तय है।
पिछले दिनों सिंह की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व पूर्व अध्यक्ष नितीन गडकरी के साथ बैठक हो चुकी है। इसके बाद खुद मोदी ने अमित शाह को सत्यपाल सिंह के साथ संपर्क साधने के लिए कहा था। नागपुर के पुलिस आयुक्त रह चुके सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के भी करीब बताए जाते हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर के रूप में सिंह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उनकी जगह पर किसी और को पुलिस कमिश्नर बनाया जाना है। लेकिन पुलिस सेवा से सत्यपाल सिंह के रिटायर होने में 2 साल बाकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...