आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

06 नवंबर 2013

राजस्थान कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी





नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान कांग्रेस की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें लगभग 42 नाम है। कांग्रेस ने पहली सूची में 63 नामों की घोषणा की थी। इसी बीच कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार की कमान महासचिव सीपी जोशी को सौंप दी है।

प्रत्याशियों की सूची निम्न प्रकार हैं -
सरदारशहर - भंवरलाल शर्मा
कोटपूतली - राजेन्द्र यादव
मालवीय नगर - अर्चना शर्मा
बस्सी - लक्ष्मण मीणा
किशनगढ़ - दीपचंद खेरिया
कठूमर - रमेश खींची
बाड़ी - गिर्राज सिंह
गंगापुर - रामकेश मीणा
टोंक - जकिया
मारवाड़ जंक्शन - खुशबीर सिंह जोजावर
डग - मदनलाल वर्मा
सवाईमाधोपुर - दानिश अबरार
मालपुरा - रामविलास चौधरी
वल्लभनगर - गजेन्द्र सिंह शक्तावत
डूंगरपुर - लालशंकर घाटिया
नोखा - रामेश्वर डूडी
बगरू - प्रहलाद बगरू
अलवर ग्रामीण - टीकाराम जूलीवाल
पीपलदा - प्रेमचंद नागर
बारां/अटरू - पानाचन्द मेघवाल
सरदारशहर - भंवर लाल शर्मा
धरियावाद - नगराज मीणा
बयाना - निर्भय लाल नागर
मावली - पुष्करलाल डांगी
निम्बाहेड़ा - उदयलाल आंजना
राजसमंद - हरिसिंह राठौड
निवाई - प्रशांत बैरवा
मेड़ता - राम मेघवाल
परबतसर - लच्छाराम
बाली - रतनलाल जामा
अहोर - सियाराम पटेल
घाटोल - नानालाल
चित्तौडगढ़ - सुरेन्द्र सिंह
बयाना - टीकाराम जाटव
छाबड़ा - प्रहलाद चंद
भादरा - जयदीप डूडी
रायसिंहनगर - सोहन नायक
गंगापुरसिटी - रामकेश मीणा

इससे पूर्व दिनभर टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों की नजरें दिल्ली में चल रही आलाकमान की मीटिंग पर टिकी रही। मीटिंग के बाद दूसरी सूची जारी करने के कयासों के बीच सूची में हिंडौली से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को प्रत्याशी के रूप में पेश किया जाने की खबरें भी आई।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में कांगे्रस की चुनाव समिति की बैठक में पार्टी की बकाया 137 सीटों पर अंतिम निर्णय लगभग पूरा हो चुका है। इसमें मुख्य रूप से मेवाड़ क्षेत्र में राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और भीलवाड़ा की सीटों पर निर्णय होगा। इन सीटों पर केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी के दबाव के चलते निर्णय नहीं हो पाया था। माना जा रहा है कि सांसदों को टिकट नहीं दिए जाने की सूचनाओं के बीच कुछ सीटों पर पार्टी आलाकमान अलग से निर्णय कर सकती है। चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान व अन्य प्रदेश कांग्रेस के नेता बुधवार को भी दिल्ली में रूके रहे।

जोशी को कमान सौंप पलड़ा बराबरी का प्रयास
कांग्रेस महासचिव डॉ.सीपी जोशी को राजस्थान चुनाव प्रचार समिति की कमान सौंपकर सामंजस्य बनाने का प्रयास किया गया है। चुनावों में विजयी होने पर मुख्यमंत्री पद के दावेदार निर्विवाद रूप से अशोक गहलोत होंगे। इसलिए जोशी को प्रचार समिति की कमान सौंप दोनों धड़ों को खुश रखा जाएगा।


वैभव को टिकट पर निर्णय

वैभव गहलोत के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर पिछले काफी समय से कयास लग रहे थे। उनका नाम बूंदी की हिंडौली से प्रस्तावित भी किया गया। इस सीट से पिछले चुनाव में भाजपा के प्रभुलाल सैनी प्रत्याशी थे। इस बार भाजपा ने महीपत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। नए प्रत्याशी के समक्ष कांग्रेस वैभव को चुनाव लड़ाने का मानस बना सकती है।

शहर की सीटों पर भी निर्णय

कांग्रेस में राजधानी की किशनपोल सीट से डीसीसी अध्यक्ष सलीम कागजी के पुत्र अमीन कागजी का दावा मजबूत माना जा रहा है। आदर्श नगर में एक बार फिर पार्टी अल्पसंख्यक नेता पर दांव खेल सकती है। सांगानेर और मालवीय नगर में पार्टी वैश्य और ब्राह्मण प्रत्याशी को टिकट देने का मानस बना रही है। आमेर, विद्याधर नगर व झोटवाड़ा में पार्टी जाट, राजपूत और ब्राह्मण पर दांव खेलने की तैयारी में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...