अजमेर।ख्वाजा साहब की दरगाह में प्रबंध संभालने वाली दरगाह कमेटी के कर्मचारियों ने गुरूवार को हद कर दी। उन्होंने एक महिला जायरीन को बाल पकड़ कर घसीटा और दरगाह परिसर से बाहर कर दिया। कमेटी कर्मचारी महिला को झालरा से सर्की गेट तक बेरहमी के साथ घसीटते हुए लेकर गए। इस दौरान महिला का रो-रोकर बुरा हाल था।
वह कर्मचारियों के सामने गिड़गिड़ा कर रहम की गुहार लगाती रही। दरगाह में मौजूद लोगों ने भी उन्हें टोका लेकिन कर्मचारियों का दिल नहीं पसीजा। दरगाह में गुरूवार को एक महिला शाही घाट पर स्थित मजार के पास बैठी थी। बताया जा रहा है कि महिला बार-बार सिर हिला कर दुआ कर रही थी। महिला को ऎसा करता देख दरगाह कमेटी के दो कर्मचारी वहां आए।
उन्होंने महिला को बाहर जाने के लिए कहा। वह नहीं मानी तो दोनों ने उसे घसीटना शुरू कर दिया। इनमें से एक कर्मचारी ने महिला का हाथ पकड़ा और दूसरे ने बाल पकड़ कर उसे घसीटना शुरू कर दिया। महिला को वह पायती गेट, सबील, अंजुमन कार्यालय के सामने से होते हुए सर्की गेट तक इसी अंदाज में लेकर गए।
इनका कहना है
मैं सवाईमाधोपुर हूं। घटना की जानकारी मिलने पर मैंने कर्मचारियों को फोन करके डांटा है। उन्हें इस तरह महिला को घसीटना नहीं चाहिए था। कर्मचारियों का कहना है कि महिला पागलों जैसी हरकत कर दूसरे जायरीन को परेशान कर रही थी। इसलिए उसे बाहर निकाला गया। डॉ. अंसार अहमद, दरगाह नाजिम
महिला को इस तरह घसीट कर ले जाने के लिए मैंने और मेरे मेहमानों ने भी मना किया लेकिन कर्मचारी माने नहीं। यह गलत किया गया है। महिला अगर पागल भी थी तो दरगाह कमेटी कर्मचारी पुलिस को बताते। किसी भी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।
कुतुबुद्दीन सकी, खादिम
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)