आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

25 मई 2013

हिजरी

हिजरी या इस्लामी पंचांग को (अरबी: التقويم الهجري; अत-तक्वीम-हिज़री; फारसी: تقویم هجری قمری ‎'तकवीम-ए-हिज़री-ये-कमारी) जिसे हिजरी कालदर्शक भी कहते हैं, एक चंद्र कालदर्शक है, जो न सिर्फ मुस्लिम देशों में प्रयोग होता है बल्कि इसे पूरे विश्व के मुस्लिम भी इस्लामिक धार्मिक पर्वों को मनाने का सही समय जानने के लिए प्रयोग करते हैं। यह चंद्र-कालदर्शक है, जिसमें वर्ष में बारह मास, एवं 354 या 355 दिवस होते हैं। क्योंकि यह सौर कालदर्शक से 11 दिवस छोटा है इसलिए इस्लामी धार्मिक तिथियाँ, जो कि इस कालदर्शक के अनुसार स्थिर तिथियों पर होतीं हैं, परंतु हर वर्ष पिछले सौर कालदर्शक से 11 दिन पीछे हो जाती हैं। इसे हिज्रा या हिज्री भी कहते हैं, क्योंकि इसका पहला वर्ष वह वर्ष है जिसमें कि हजरत मुहम्मद की मक्का शहर से मदीना की ओर हिज्ऱ या वापसी हुई थी। हर वर्ष के साथ वर्ष संख्या के बाद में H जो हिज्र को संदर्भित करता है या AH (लैटिनः अन्नो हेजिरी ( हिज्र के वर्ष में) लगाया जाता है।[1]हिज्र से पहले के कुछ वर्ष (BH) का प्रयोग इस्लामिक इतिहास से संबंधित घटनाओं के संदर्भ मे किया जाता है, जैसे मुहम्म्द साहिब का जन्म लिए 53 BH।
वर्तमान हिज्री़ वर्ष है 1430 AH.
इस्लामी कैलेण्डर
  1. मुहरम
  2. सफर
  3. रबी अल-अव्वल
  4. रबी अल-थनी
  5. जुमाद अल-उला
  6. जुमाद अल-थनी
  7. रज्जब
  8. शआबान
  9. रमजा़न
  10. शआबान
  11. धू अल-किदाह
  12. धू अल-हिज्जाह



महीने

इस्लामी महीने या मास नाम हैं:[
  1. मुहरम محرّم (पूर्ण नाम: मुहरम उल-हरम)
  2. सफर صفر (पूर्ण नाम: सफर उल-मुज़फ्फर)
  3. रबी अल-अव्वल (रबी उणन्नुर्)इदे मीलअद् ربيع الأول[
  4. रबी अल-थनी (या रबी अल-थानी, रबी अल-आखीर) (Rabī' II) ربيع الآخر أو ربيع الثاني
  5. जुमाद अल-उला (जुमादा I) جمادى الاولى
  6. जुमाद अल-थनी (या जुमादा अल-आखीर) (जुमादा II) جمادى الآخر أو جمادى الثاني
  7. रज्जब رجب (पूर्ण नाम: रज्जब अल-मुराजब)
  8. शआबान شعبان (पूर्ण नाम: शाअबान अल-मुआज़म)
  9. रमजा़न رمضان (या रमदान, पूर्ण नाम: रमदान अल-मुबारक)
  10. शव्वल شوّال (पूर्ण नाम: शव्वाल उल-मुकरर्म)
  11. जिल-क्दाह ذو القعدة
  12. जिल्-हिज्जाह ذو الحجة
इन सभी महीनों में, रमजान का महीना, सबसे आदरणीय माना जाता है। मुस्लिम लोगों को इस महीने में पूर्ण सादगी से रहना होता है दिन के समय।
ओर सबसे अफ्ज्ल रबी अल-अव्वल क महिना माना जाता है। इस्मे प्यारे नबी सल्ल्ल््लाहु अल््य्ही व्स्ल्ल्म कि पयदाइस हुइ ।

सप्ताह के दिवस

इस्लामी सप्ताह, यहूदी सप्ताह के समान ही होता है, जो कि मध्य युगीय ईसाई सप्ताह समान होता है। इसका प्रथम दिवस भी रविवार के दिन ही होता है। इस्लामी एवं यहूदी दिवस सूर्यास्त के समय आरंभ होते हैं, जबकि ईसाई एवं ग्रहीय दिवस अर्धरात्रि में आरम्भ होते हैं। [ मुस्लिम साप्ताहिक नमाज़ हेतु मस्जिदों में छठे दिवस की दोपहर को एकत्रित होते हैं, जो कि ईसाई एवं ग्रहीय शुक्रवास को होता है। ("यौम जो संस्कृत मूल "याम" से निकला है,يوم" अर्थात दिवस)
अरबी नाम हिन्दी नाम उर्दू नाम फारसी नाम फारसी में
यौम अल-अहद يوم الأحد रविवार इतवार اتوار येक-शानबेह
यौम अल-इथनायन يوم الإثنين सोमवार पीर پير दो-शानबेह دوشنبه
यौम अथ-थुलाथा' يوم الثُّلَاثاء मंगलवार मंगल منگل सेह-शानबेह سه شنبه
यौम अल-अरबिया يوم الأَرْبِعاء बुद्धवार बुद्ध بدھ चाहर-शानबेह چهارشنبه
यौम अल-खमीस يوم الخَمِيس बृहस्पतिवार जुम्महरत جمعرات पन्ज-शानबेह پنجشنبه
यौम अल-जुमुआ`a يوم الجُمُعَة शुक्रवार जुम्मा جمعہ जोमएह, या अदिनेह جمعه या آدينه
यौम अस-सब्त يوم السَّبْت शनिवार हफ्ता ہفتہ शानबेह شنبه

मुख्य तिथियाँ

इस्लामी कालदर्शक की कुछ महत्वपूर्ण तिथियाँ हैं:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...