आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

23 मई 2013

लड़कियों को 'पाक' करने के नाम पर सेक्‍स करता था पीर, रंगे हाथ धराया


श्रीनगर। जम्‍मू एवं कश्‍मीर पुलिस ने राज्‍य के बड़गाम जिले से सूफी दरवेश गुलजार अहमद भट को जवान लड़कियों को 'पाक' करने के नाम पर सेक्‍स करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर करीब 200 लड़कियों का यौन शोषण का आरोप है। गुलजार भट को सैयद गुलजार के नाम से जाना जाता है। वह लड़कियों के लिए खानसाहिब में एक धार्मिक‍ संस्‍था चलाता है। पुलिस के मुताबिक वह लड़कियों को धार्मिक शिक्षा के जरिए पाक करने के नाम पर उनका यौन शोषण करता था।
 
खुद को दरवेश  (पवित्र इंसान) घोषित करने वाला यह शख्‍स स्‍थानीय टीवी चैनलों पर भी दिखाई देता है। अपने प्रचार-प्रसार के लिए यह स्‍थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन भी छपवाता है। गुलजार के ही शिष्य इम्तियाज अहमद सूफी ने उसे एक जवान लड़की के साथ सेक्‍स करते हुए देख लिया था। उसी ने इस मामले को उजागर किया है। 
 
पुलिस का कहना है चार लड़कियों द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के आधार पर दरवेश को गिरफ्तार किया गया है। दरवेश के सेंटर में 500 से अधिक लड़कियां हैं। वह लड़कियों को पाक करने के नाम पर उनसे सेक्‍स किया करता था। बड़गाम के एसपी उत्‍तम चंद ने कहा है कि पुलिस उसके दो और करीबी साथियों को ढूंढ़ रही है। 
 एक पीड़ित लड़की ने कहा कि गुलजार के आमिर-ए-आला के तौर पर काम करने वाले नूर मुहम्मद उसे धार्मिक केंद्र में ले गया था। उसे गुलजार के हुजरा-ए-पाक (पर्सनल चैंबर) में ले जाया गया। जैसे ही पीड़ित लड़की ने चैंबर में प्रवेश किया पीर गुलजार ने उसे दरवाजा बंद करने का आदेश दिया। इसके बाद पीर ने लड़की की आंखों में झांका और बोला- धर्म के प्रचार और प्रसार के लिए शादी करना बहुत जरूरी नहीं है। मैं तुम्हारे शरीर के जिस हिस्से को भी छू लूंगा तुम्हारे शरीर का वह हिस्सा नर्क की आग में भी नहीं जलेगा। इसके बाद गुलजार बोला, मैं नर हूं- तुम आग हो। नूर आग से मिलेगा तो पूरा नूर बन जाएगा। इसके बाद गुलजार ने उसकी आंखों में देखा और पीड़ित लड़की का कहना है कि इसके बाद उसे कुछ भी होश नहीं रहा। वह आंखों से देखती रही लेकिन उसके शरीर ने हरकत करना बंद कर दिया। उसे याद है कि गुलजार उसे उठा कर बेड पर ले गया लेकिन वह कुछ नहीं कर सकी। 
पुलिस को पामपुर की दूसरी एक लड़की ने बताया है कि गुलजार लड़कियों को फंसाने के लिए दूसरी लड़कियों या औरतों की मदद लेता था। उसके आश्रम में आने वाली हर नई लड़की की ब्रेनवॉशिंग उसकी सहयोगी शकीला बानो करती थी। वह लोलीपुर की निवासी है। पीड़ित लड़की ने दावा किया है कि गुलजार के धार्मिक केंद्र में दाखिला लेने के बाद शकीला बानो उसे एक कमरे में ले गई और उससे कहा कि पीर साहब की दिल से सेवा करो। ऐसा करेगी तो उसे सभी मुसीबतों से छुटकारा मिल जाएगा। 
उसने कुछ महिलाओं को इस काम पर रखा था कि वे लड़कियों को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए समझाएं। 
बडगाम के एसपी उत्तम चंद  ने बताया कि पुलिस को अब्दुल हनी और बशीर अहमद मीर की तलाश है। खानसाहिब के डीएसपी बशीर अहमद ने बताया कि कोर्ट ने गुलजार को 15 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने पीड़ित लड़कियों का मेडिकल किया जिसमें उनके साथ रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुलजार के खिलाफ पुलिस को काफी पुख्ता सबूत और गवाह मिले हैं। यह साफ है कि वह काफी समय से इन लड़कियों का शोषण कर रहा था। 
 
बडगाम के एक प्रमुख स्थानीय मौलवी मोहम्मद आमीन ने कहा है कि दर्जनों लड़कियां गुलजार के धार्मिक केंद्र में जाती थीं। उसके संगठन का नाम वर्ल्ड खत्मे नुबुवात मूवमेंट था। मौलवी का कहना है कि पीड़ित लड़कियों के चौंकाने वाले खुलासों से उन्हें धक्का लगा है। मौलवी ने आरोप लगाया है कि गुलजार ने पवित्र कुरान का इस्तेमाल कर भोली-भाली लड़कियों को अपने सेक्स के जाल में फंसाया। 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...