आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

16 मार्च 2013

सोनिया गांधी से जुड़ी 10 अनसुनी कहानी



1- सोनिया गांधी सफाई पसंद महिला हैं। वह अपने घर को साफ-सुथरा रखना चाहती हैं। बताया जाता है कि बैठकों से पहले वह मीटिंग हॉल खुद साफ करती हैं।

2- यह कम ही लोगों को पता है कि सोनिया गांधी कुशल रसोइया है...See More
सोनिया गांधी से जुड़ी 10 अनसुनी कहानी,

1- सोनिया गांधी सफाई पसंद महिला हैं। वह अपने घर को साफ-सुथरा रखना चाहती हैं। बताया जाता है कि बैठकों से पहले वह मीटिंग हॉल खुद साफ करती हैं।

2- यह कम ही लोगों को पता है कि सोनिया गांधी कुशल रसोइया हैं। वह प्राय: रेड चिली आयल बनाया करती हैं। शादी के बाद के दिनों में वह अपनी सास इंदिरा को स्वादिष्ट पास्ता बना कर खिलाया करती थीं। उनके हाथ के बने गाजर के हलवे का तो कहना ही क्या!!!

3- शादी के कुछ दिनों बाद सोनिया की मां इटली लौट गईं। उनके जाने के बाद हर बेटी की तरह वह उदास रहने लगीं। इंदिरा गांधी ने स्थिति को भांप लिया। उन्होंने सोनिया को एक पत्र लिखा। पत्र में लिखा था, ''हाय सोनिया। हम आपको सिर्फ बताना चाहते हैं कि सभी आपको बहुत प्यार करते हैं।'' यह बात सोनिया के दिल में बस गई। वह इंदिरा को मम्मी कहकर बुलाती थीं।

4- सोनिया को हिन्दी भाषा में प्रेमचंद का साहित्य बहुत पसंद है। वह उनके उपन्यास को पढ़ती हैं। 'गोदान' उनकी पसंदीदा पुस्तक है।

5- पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की तरह सोनिया कई भाषाओं में दक्ष हैं। वह हिन्दी सहित करीब नौ भाषाएं बोल-पढ़ लेती हैं।

6- उन्हें हैंडलूम की साड़ियां बहुत पसंद हैं। अपनी शादी में उन्होंने गुलाबी रंग की कॉटन की साड़ी पहन रखी थी। उनकी बेटी प्रियंका को भी साड़ियां बहुत पसंद हैं।

7- वह रोज योगा करती हैं। फास्ट फूड से दूर रहती हैं। दाल-रोटी चाव से खाने वाली सोनिया सर्दियों में कॉफी बहुत पीती हैं।

8- उन्होंने आर्ट और पेंटिंग में कोर्स किया है। उन्हें कला की परख है। समय-समय पर विश्व विख्यात कलाकृतियों से प्रेरणा लेती रहती हैं।

9- शादी से पहले वह दिल्ली की सड़कों पर राजीव के साथ टहला करती थीं। इंडिया गेट पर आइसक्रीम खाना उन्हें बहुत पसंद था। वह अपनी सास के लिए भी आइसक्रीम ले जाया करती थीं।

10- बांग्लादेश बनने के बाद शेख मुजीबुर्र रहमान जब दिल्ली के दौर पर आए, उस समय सोनिया गर्भवती थीं। फिर भी वह अपनी सास के साथ उनकी आगवानी के लिए एयरपोर्ट गईं। उसके अगले दिन ही प्रियंका गांधी का जन्म हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...