आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

23 दिसंबर 2012

‘गहलोत मोटो आदमी, मेहनती और पॉलिटिकल रूप से स्ट्रांग हैं'

सीकर.बायतू से विधायक व पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। रविवार को यहां जाट बोर्डिग हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती समारोह में शरीक होने आए कर्नल सोनाराम ने अपने लहजे में कहा ‘गहलोत मोटो आदमी, मेहनती और पॉलिटिकल रूप से स्ट्रांग हैं। पटकनी मारने में भी होशियार हैं।’ 
 
मुख्यमंत्री चाटुकारों से घिरे हुए हैं और इनके मंत्री असक्षम हैं। यही वजह है कि सरकार की कई योजनाएं सफल नहीं हो पा रही हैं। इसके लिए ब्यूरोक्रेट जिम्मेदार हैं। यह भी कहा कि लोगों की भावना है कि जाट सीएम बनना चाहिए। उन्होंने सोनिया गांधी व राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। बोले राज्य में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। कुछ लोग उनके और सोनिया गांधी के बीच गैप चाहते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि परसराम मदेरणा व नारायणसिंह हमारे नेता हैं। नारायणसिंह को प्रदेशाध्यक्ष पद से साजिश के तहत हटाया गया था। 
 
परसराम मदेरणा के नाम पर वोट लिए गए, लेकिन उन्हें सीएम बनने से वंचित रखा गया। गहलोत अंदर लेकर झटका देते हैं। इसके उदाहरण सबके सामने हैं। बीडी    कल्ला, हरेंद्र मिर्धा, संयम लोढ़ा, परसराम मदेरणा का क्या हुआ सब जानते हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी की ओर से इशारा करते हुए कहा कि एक हाथ से लो एक हाथ दो। 
 
गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस किसी की बपौती नहीं है। सही मायनों में पार्टी के लिए सोनिया गांधी व राहुल गांधी काम कर रहे हैं। कांग्रेस में गहलोत व सोनाराम जैसे कई आए और कई गए। लेकिन, यह पार्टी समझौता नहीं करती है। राजस्थान में तीसरे मोर्चे का कोई वजूद नहीं है। हालांकि इससे जुड़े लोग संपर्क में हैं।

1 टिप्पणी:

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...