आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 नवंबर 2012

'तब इंदिरा इज इंडिया कहने वालों के बदल गए थे सुर'


जयपुर.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि इंदिरा गांधी आयरन लेडी थीं। भ्रष्टाचार को लेकर उस जमाने में भी माहौल बना था। इंदिरा गांधी इसके बाद चुनाव हार गईं तो कांग्रेस के कई नेता छोड़कर चले गए थे। इंदिरा इज इंडिया कहने वाले नेताओं के सुर बदल गए। इंदिरा गांधी को अलग थलग करने की कोशिश हुई। उन्हें गिरफ्तार किया गया तो विरोध में जेल भरने वालों में प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता आगे थे। गहलोत, सोमवार को पीसीसी में इंदिरा गांधी जयंती पर विचार गोष्ठी में बोल रहे थे।  
 
उन्होंने कहा कि कई लोग गांधी परिवार पर कांग्रेस में वंशवाद का सवाल उठाते हैं। वंशवाद कहां है? गांधी परिवार की जनता में क्रेडिबिलिटी है। आज तक कांग्रेस से दूसरी पार्टियों में तो नेता गए, लेकिन जनसंघ या भाजपा में नहीं गए। जब सोनिया गांधी ने देखा कि कांग्रेस के लोग भाजपा में जा रहे हैं तो वे आगे आईं। गोष्ठी में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान, बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. करणसिंह यादव ने विचार व्यक्त किए।
 
वंशवाद पर गहलोत के बयान के मायने क्या?
 
राहुल गांधी को चुनाव समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाने पर मुख्यमंत्री ने खुशी जताई थी। गांधी परिवार पर वंशवाद का आरोप लगाने वालों को गहलोत का जवाब देने को भी राहुल की भूमिका से ही जोड़कर देखा जा रहा है। 
 
मुख्यमंत्री ने राहुल को नई जिम्मेदारी देने पर शनिवार को कहा था कि कार्यकर्ताओं की लंबे समय से जो भावना थी,  कांग्रेस के तमाम नेतागण चाहते थे कि राहुल गांधी को बड़ी भूमिका मिले और वे केंद्र बिंदु के रूप में वह कुछ काम शुरू करे। सोनिया गांधीजी ने सोच- समझकर जो भूमिका दी है और मुझे खुशी इस बात की है कि उस भूमिका को निभाने की तैयारी उन्होंने कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...