आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

09 अक्तूबर 2012

ईमेल हुआ 41 साल का, फिर भी जारी है बदलाव!



 

कोलकाता/जयपुर. आज से 41 साल पहले अमेरिकी कंप्यूटर प्रोग्रामर रे टॉमलिंसन ने दुनिया का पहला ईमेल भेजा था। उसके बाद से यह दुनिया में संचार का एक अहम जरिया बन गया है। ईमेल (इलेक्ट्रॉनिक मेल) ने सूचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। यह तकनीक भारत में 20 साल बाद आई।




हालांकि इसके बाद यह भारत में तेजी से फैली। आज भारत में 13.7 करोड़ से ज्यादा नेट यूजर्स हैं। जिनमें 11.1 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई के कंप्यूटर विज्ञान के पूर्व प्रोफेसर सुगाता सान्याल ने कहा कि ईमेल की मंगलवार को 41 वीं सालगिरह मनाई गई। अक्टूबर 1971 में टॉमलिंसन ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया था जो एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर तक संदेश पहुंचा सकता था।

यह पहला नेटवर्क ईमेल था। यह इंटरनेट के आने से काफी पहले का समय था। 1960 से इस्तेमाल हो रहे इस प्रोग्राम की मदद से एक ही कंप्यूटर में कोई संदेश लिखकर दूसरे यूजर्स को उनके मेलबॉक्स के पते पर भेजा जा सकता था। टॉमलिंसन को ईमेल विकसित करने के लिए कोई प्रोजेक्ट नहीं मिला था।

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अर्पानेट (एआरपीएएनईटी) प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान उन्होंने इसका निर्माण किया। तीन पॉपुलर वेबसाइट जीमेल पूरी दुनिया में जून 2012 तक जीमेल सक्रिय यूजर्स की संख्या 42.5 करोड़ थी। हॉटमेल अक्टूबर 2011 में हॉटमेल यूजर्स की संख्या 35 करोड़ थी। याहूमेल अगस्त 2011 में याहूमेल यूजर्स की संख्या 31 करोड़ थी।

ईमेल में नया क्या

ईमेल ट्रायेज - एक ऐसी तकनीक जिससे आज लोग अपने स्मार्टफोन पर ईमेल रिसीव, चेक और सेंड कर सकते हैं। इसे आईबीएम ने 2001 में बनाया था।

 फ्लूएंट - गूगल द्वारा प्रदान की जाने वाली नई सर्विस जो जीमेल से जुड़ी हुई है। यह ईमेल और सोशल वेबसाइट्स को मिलाकर बनाया गया है। सोशल साइट्स के आने से पहले ईमेल को लेकर क्रेज था, पर अब इसमें कमी आई है। हालांकि अभी भी दुनियाभर में कई समझौते ईमेल के जरिए ही हो रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...