आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

23 जुलाई 2012

ये छ: चीजे खाएंगे तो दिल की बीमारियां कभी नहीं होंगी


आज के समय में दिल से संबंधित बीमारियां किसी भी उम्र में हो सकती हैं। इसीलिए इनसे बचने के लिए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। किसी भी बड़ी बीमारी से बचाव के लिए सबसे पहले आहार शैली में सुधार लाना जरुरी होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ही चीजों के विषय में जिनका सही तरीके से नियमित प्रयोग आपको दिल से जुड़े हर खतरे से महफूज रखता है-



1.चाय व चॉकलेट- डेलीमेल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार नियमित रूप से चाय पीना व चॉकलेट खाना रक्त शर्करा और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर दिल की बीमारियों के जोखिम को घटाता है। यह बात दूध वाली और दूध रहित चाय दोनों पर लागू होती है।

2.बादाम- माना जाता है बादाम के नियमित सेवन से दिल की बीमारी होने का खतरा कम होता है। बादाम सेरोटोनिन पाया जाता है जो दिल की बीमारियों से बचाव करता है।

3. प्याज- इसका प्रयोग सलाद के रूप में कर सकते हैं। इसके प्रयोग से रक्त का प्रवाह ठीक रहता है।जिनकी दिल की धड़कन बढ़ती है। उनके लिए प्याज बहुत ही लाभदायक है।

4. टमाटर- इसमें विटामिन सी, बीटाकेरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन ए व पोटेशियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

5. लहसुन- भोजन में लहसुन का प्रयोग करें। खाली पेट सुबह के समय दो कलियां पानी के साथ भी निगलने से फायदा मिलता है।

6. गाजर- गाजर धड़कन को नियंत्रित कर उसे सामान्य गति में बनाए रखती है। गाजर का रस पीएं, सब्जी खाएं व सलाद के रूप में प्रयोग करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...