नई दिल्ली। नजफगढ़ से विधायक भरत सिंह को आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं। भरत सिंह को गंभीर हालत में जनकपुरी के चंदन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भरत सिंह को सुबह 8.30 बजे उनके दफ्तर के सामने गोली मारी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर कार से आए थे और वे करीब 4-5 थे। विधायक के मामा धर्मपाल सिंह भी घटना के वक्त उनके साथ थे। धर्मपाल सिंह को भी गंभीर अवस्था में दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हमले की इस वारदात के मामले में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी फौरन जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं। फिलहाल नजफगढ़ इलाके के लोग और समर्थक काफी संख्या में चंदन देवी अस्पताल के बाहर मौजूद हैं।
आपको बता दें कि भरत सिंह पहली बार 2008 में विधायक बने थे और वो गैंगस्टर किशन सिंह के छोटे भाई हैं। उनका परिवार लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)