आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

31 मार्च 2012

10 साल बाद रवि पुष्य नक्षत्र का योग, रामनवमी पर हर कार्य में सफलता!

रामनवमी महापर्व पर 10 साल बाद रविवार को पुष्य नक्षत्र पर विशेष संयोग बनेगा। स्वयंसिद्ध मुहूर्त में रवि पुष्य योग के साथ ही रवियोग व सर्वार्थसिद्धियोग का भी संयोग बनेगा। ज्योतिषविदों की मानें तो इस विशेष संयोग में नवीन कार्यो का शुभारंभ स्थायित्व दायक रहेगा। पं. बंशीधर जयपुर पंचांग निर्माता पं. दामोदर प्रसाद शर्मा के अनुसार रामनवमी पर रवि पुष्य का संयोग वर्ष 2002 में बना था। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्ध व रवियोग का भी संयोग है। इसके बाद ये 2019 में आएगा। रामनवमी पर ये संयोग हर कार्य के लिए सफलता का कारक माना गया है।

शहर के गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य का अभिषेक होगा। इस मौके पर भक्त अष्टोत्तरशत नामावली व गणपति सहस्रनामावली पाठों से भगवान गणेश का आव्हान करेंगे। गढ़ गणेश मंदिर में महंत प्रदीप औदिच्य के सान्निध्य में निजी विग्रह का अभिषेक व श्रंगार होगा। शाम को गणपति का सामूहिक अभिषेक किया जाएगा। नहर के गणेश मंदिर में सुबह 8 से 9 बजे अथर्व शीर्ष के पाठ होंगे। महंत जय कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे पंचामृत अभिषेक होगा और नवीन पोशाक धारण करवाई जाएगी। बड़ी चौपड़ पर ध्वजाधीश गणेश मंदिर में सुबह 9 बजे विशेष श्रंगार आरती की जाएगी। सूरजपोल स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में विशेष पूजा होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...