आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 नवंबर 2011

ये कैसी श्रद्धा?...इस को देख शर्म से बंद हो जाएंगी आंखे!

| Email Print Comment

हमारा देश सांस्कृतिक विविधता से परिपूर्ण है। हमारे लिए हर दिन महत्वपूर्ण होता है। हम हर दिन कोई ना कोई त्योहार या जयंती मनाते है। होली, दिपावली और ईद जैसे त्योहार हों या गांधी-नेहरू जैसी जयंती पूरा देश बड़ी सिद्दत से मनाता है। पर आधुनिक युग में त्योहार और जयंती मनाने का तरीका बदलता जा रहा है। पहले जहां हम त्योहारों में पूजा या अरदास करते थे, वहीं अब अधिकतर लोग ऐसे अवसरों पर अश्लील डांस करते हैं या इस तरह के आयोजन करते हैं। वीडियो कानपुर में आयोजित वाल्मीकि महोत्सव का है। इसका आयोजन अखिल भारतीय बाल्मीकी समाज विकास परिषद करता है। जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय से मान्यता प्राप्त होने का दावा भी करता है। इस कार्यक्रम का आयोजन हर साल वाल्मीकी जयंती पर किया जाता है। यह वीडियो पिछले साल आयोजित कार्यक्रम का है। आप खुद ही देखिए कि कैसे स्टेज पर पीछे महर्षि वाल्मीकी की तस्वीर लगी हुई थी। इसके आगे एक बार गर्ल अश्लील डांस कर रही थी। लोग इस अश्लील डांस का मजा ले रहे थे। किसी को जरा भी ख्याल नहीं था कि वो किसी महान व्यक्ति की जयंती मना रहे हैं। कौन थे महर्षि वाल्मीकी महर्षि वाल्मीकी आदिकवि के रुप में प्रसिद्ध हैं। उन्होने संस्कृत मे रामायण की रचना की। उनके द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई। रामायण एक महाकाव्य है जो कि श्रीराम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य से, कर्तव्य से, परिचित करवाता है। इनका जन्म नागा प्रजाति में हुआ था। महर्षि बनने के पहले वाल्मीकि रत्नाकर के नाम से जाने जाते थे। वे परिवार के पालन-पोषण हेतु दस्युकर्म करते थे। कालांतर ह्रदय परिवर्तन होने पर सन्यास ले लिया। महान ऋषि बने। बाद रामायण की रचना की। एक प्रश्न हम दिन प्रतिदिन सामाजिक मूल्यों को भूलते जा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद क्या आपको नहीं लगता कि हमारी श्रद्धा विकृत हो चुकी है। हम संस्कारों, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों की तिलांजली दे रहे हैं। क्या यही हमारी श्रद्धा है? अपनी राय नीचे दिए गए कमेंट्य बॉक्स में लिखें। बेहतर प्रतिक्रिया को हम प्रकाशित करेंगे। हां, आपसे एक विनम्र निवेदन है कि अपनी राय मर्यादित भाषा में दें। यदि आपकी भाषा से कोई आहत होता है या कोई कानूनी कार्रवाही होती है, तो इसके लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...