आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

05 जुलाई 2015

गर्लफ्रेंड की ब्यूटी देख युवक ने की कोर्ट मैरिज, शादी के बाद दुल्हन निकली किन्नर


गर्लफ्रेंड की ब्यूटी देख युवक ने की कोर्ट मैरिज, शादी के बाद दुल्हन निकली किन्नर
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश). गाजियाबाद के मुरादनगर में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की लेकिन सुहागरात को उसे पता लगा कि वह लड़की नहीं किन्नर है। बाद में पंचायत के जरिए फैसला हुआ कि लड़के का परिवार लड़की को कुछ पैसे देगा और इसके बाद दोनों अलग रह सकते हैं।
यह है मामला
मुरादनगर की एक मल्टीनेशनल कंपनी में एक लड़का और लड़की जॉब करते हैं। दोनों के बीच अफेयर हुआ। पिछले सोमवार को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। लड़के के परिवार ने लड़की को बहू मान लिया। सुहागरात पर लड़के को पता लगा कि उसने जिसको लड़की समझकर शादी की है वह दरअसल, किन्नर है। इसके बाद लड़का और उसका परिवार भड़क गया। लड़की ने भी मान लिया कि वह किन्नर है। शुक्रवार को इस मामले में पंचायत बुलाई गई। लड़के ने पंचायत के समझाने के बाद भी लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत ने आदेश दिया कि लड़के का परिवार लड़की को कुछ पैसे देगा और इसके बाद वह अलग-अलग रह सकेंगे। हालांकि लड़की का परिवार नहीं चाहता कि लड़का-लड़की अलग रहें लेकिन पंचायत के फैसले को उन्होंने बाद में मान लिया। हालांकि लड़की को कितने पैसे दिए जाएंगे इसका खुलासा नहीं हो पाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...