आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

27 जनवरी 2017

रेडक्रॉस कोटा सोसाइटी के चुनाव में आज ,,अचानक नया मोड़ होगया ,,अलग अलग गुटों की मोर्चाबन्दी ,,टकराव ,,खत्म हुआ

रेडक्रॉस कोटा सोसाइटी के चुनाव में आज ,,अचानक नया मोड़ होगया ,,अलग अलग गुटों की मोर्चाबन्दी ,,टकराव ,,खत्म हुआ ,,माण्डोली हुई और एक आमसहमति के फार्मूले के बाद तेतीस उम्मीदवारों के बावजूद भी तेईस उम्मीदवारों की नामवापसी के बाद ,,संचालक मण्डल के दस सदस्यो के चुनाव हो गए ,,नए फार्मूले के तहत राजेश कृष्ण बिरला चेयरमेन ऑफ़ रिछपाल पारीक मानद सचिव हो सकते है ,,,,आज निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले अख्तर खान अकेला का नामांकन था फिर ,,डॉक्टर मुकेश अग्रवाल ,,यज्ञदत्त हाड़ा ,,शोमित गहलोत ,,राघवेंद्र प्रकाश गर्ग ,,,,किशोर मदनानी ,,ओम सिंह ,, दीपक बाटला ,,,मनोज गोस्वामी ,,,परमानंद शर्मा ,,,अरुण भार्गव ,,,डॉक्टर वेद प्रकाश गुप्ता ,,सुधीर शर्मा ,,भगीरथ शर्मा ,,कपूर चन्द सिंघल ,,हंसा त्यागी ,,लक्ष्मण नेनानी ,,अनुज विलियम ,,महेन्द्र कुमार शर्मा जगदीश जिंदल ,,राजेश कृष्ण बिरला ,,,आनंद स्वरूप राठी ,,,अशोक मीणा ,,सुभाष चन्द जैन ,,,सी पी गुप्ता ,,,अनीस राइन ,,,रिछपाल पारीक ,,हीरालाल भंसाली ,,राजेश भंसाली ,,मोहन लाल राव ,, सुभाष चन्द जैन ,,हरीश लालवानी ,सहित कुल सेतींस नामांकन ,,निर्वाचन अधिकारी अतिरिक्त ज़िलमजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए ,,अख्तर खान अकेला ,,राजेश कृष्ण बिरला ,,हंसा त्यागी ,,,अरुण भार्गव के दो दो आवेदन थे ,,इस तरह से कूल तेतीस उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे ,,दिन भर भागादौड़ी ,,समझाइश ,,मांडोली का खेल चला,,.रिछपाल गुट ,,राजेश बिरला गुट ,सुरपाल सेठी गुट में वार्ताओं का दौर चला एक फार्मूला बना ,,सभी एक हो गए ,,रेडक्रॉस के अच्छे दिन आएंगे ,,अच्छा नेतृत्व देकर अच्छा कार्य करेंगे का नारा दिया गया ,,लेकिन रीढ़ वालो को रीढ़ विहीन करने और उनके नामांकन वापसी पर भी मशक़्क़त शुरू हुई ,,मुझे भी समझाया गया ,,दुसरो को समझाया गया ,,,वचन हुआ बेहतर नेतृत्व ,,सभी के साथ रहेगा ,,रेडक्रॉस के दिन फिरेंगे ,,एक मौक़ा ,,निर्विरोध होना चाहिए ,,हम भी रीढ़ विहीन हो गए ,,,,नए फार्मूले के तहत ,,अनीस राईन ,,,अशोक मीणा ,,कपूर चन्द सिंघल ,,,जगदीश जिंदल ,,महेंद्र कुमार शर्मा ,,महेश चन्द्र गुप्ता ,,मोहनलाल राव ,,,राजेश कृष्ण बिरला ,,,लक्ष्मण नेनानी ,,सुभाषचन्द्र जैन ,,दस सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए ,,नए फार्मूले के तहत राजेश बिरला रेडक्रॉस के नए अध्यक्ष होंगे ,,जबकि मोहनलाल राव ,, भी पदाधिकरी होंगे ,,अन्य सदस्यो में से ,मानद सचिव की नियुक्ति होती है इसीलिए ,,रिछपाल पारीक को उनकी सेवाओं को देखकर ,,उन्हें मानद सचिव नामजद आकर महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी जासकती है ,,रेडक्रॉस का फार्मूला कामयाब तो हुआ ,,लेकिन दोस्तों जिन उमीदवारो ने इस सर्वसम्मति में अपनी क़ुर्बानियां दी है उनकी क़ुरबानी जाया नहीं जाएंगी ,,वोह ज़िम्मेदारी से भागेंगे नहीं ,,रेडक्रॉस सोसाइटी के पास अपना भवन है ,,अस्सी लाख रूपये की एफ डी है ,,आमदनी के ज़रिये है ,,आमदनी के ज़रिये और बढ़ाने की सम्भावना है ,,भवन को जर्जर अवस्था से ठीक करने के लिए साढ़े तीन लाख का बजट स्वीकृत है ,,यह तो सामान्य बात है ,,लेकिन अब जूनियर रेडक्रॉस का गठन ,,संचालन के लिए समतियों ,,उपसमितियों का गठन ,,आम लोगो तक रेडक्रॉस की मदद ,पहुंचे ,बाहर से कम्बल ,तेल ,दवाये ,,मंगवाकर आम आदमी को फायदा पहुंचाए ,,गरीब आदमी की जांचे मुफ्त हों ,,,रेडक्रॉस का प्रशिक्षण गुणवत्ता वाला हो ,,रेडक्रॉस मदद के प्रति लोगो में जाग्रति हो ,,छोटे बच्चे ,,गर्भवती महिलाये ,,और नवजात शिशु उनकी माताओं को मुफ्त स्वास्थ्य लाभ मिले ,, उनकी देखरेख हो ,,मुफ्त चिकित्सा जाँच ,,ऑपरेशन ,दवा वितरण के केम्प लगे ,,,रेडक्रॉस क्रॉस सोसाइटी में जनसहयोग बढे ,,सदस्यो का सम्मान बढे उन्हें कार्य के प्रति जागरूक किया जाए ,,,मनमानी खत्म होकर आमसहमति से कार्यवाही हो ,,आमसभाये लगातार हो ,,यह सब हमारी ज़िम्मेदारी ,है ,अगर सर्वसम्मति से निर्विरोध आये पैनल में किसी तरह का घमण्ड हो ,,वोह लोग अपने कर्तव्यों से मुख मोढ़े ,,वोह लोग ,,मनमानी करे ,,लोकतांत्त्रिक व्यवस्था तहस नहस करने की कोशिश करे ,,तो हमारी सदस्यो की ज़िम्मेदारी है के हम उनका गिरेहबान पकड़े ,,आम सभा में ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग करे ,,हम रीढ़ विहीन तो हुए लेकिन रेडक्रॉस के अच्छे दिन की शुरआत की उम्मीद बंधी है ,,रेडक्रॉस में अब सांसद कोष ,,विधायक कोष से ,,काफी मदद ली जा सकती है ,,,हम और आप इस रेडक्रॉस के चोकीदार है ,,अगर सर्वसम्मति से निर्वाचन हो सकता है तो गलत काम करने वालो के सर्वसम्मति से कान भी उमेठे जा सकते है ,,सभी निर्वाचित लोगो को बधाई मुबारकबाद ,,इस इल्तिजा के साथ के ,,प्लीज़ ,,अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और सतर्क रहकर रेडक्रॉस को ज़िंदाबाद करना है रेडक्रॉस के वर्तमान में छह सो से अधिक सदस्य है ,,,,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...